Homeप्रमुख खबरेंताई को राज्यपाल बनाए जाने की चर्चा जोरों पर

ताई को राज्यपाल बनाए जाने की चर्चा जोरों पर

भाजपा में लोकसभा चुनाव की टिकट से वंचित की गई पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के नए दायित्‍व को लेकर पार्टी अभी तक फैसला नही कर पाई है, हालांकि सुत्रों की माने तो उन्हें किसी बड़े राज्य का राज्यपाल बनाया जा सकता है। लेकिन इससे पहले ही सोशल मीडिया पर उनके महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाए जाने की अफवाह जोरों पर है। यहां तक की भाजपा नेता भी बधाई देने से पीछे नही हट रहे है, जबकी पार्टी की तरफ से अभी कोई पुष्टी नही की गई है। सोशल मीडिया पर नेताओं की ये बधाई अब चर्चा का विषय बन गई है।

उज्जैन से सांसद रहे चिंतामण मालवीय ने अपने ट्वीटर हैंडलर पर लिखा है कि महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर ताई सुमित्रा महाजन को बहुत बहुत शुभकामनाएं।भाजयुमो अध्यक्ष अभिलाष पांडे ने लिखा है कि आदरणीय ताई सुमित्रा महाजन जी को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं।वही भाजपा प्रवक्ता नेहा बग्गा ने लिखा है कि आठ बार लगातार सांसद , पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ताई को महाराष्ट्र की राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई। हैरानी की बात तो ये है कि इन सभी नेताओं ने सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को ही सही मानते हुए बधाई देना शुरु कर दिया है, जबकी पार्टी की तरफ से इस बात की कोई पुष्टि नही की गई है।

बता दे कि लगातार आठ बार सांसद रही ताई ने इस बार खुद ही हाईकमान को पत्र लिख चुनाव नहीं लड़ने का एलान कर दिया था। पार्टी ने उनकी जगह शंकर लालवानी को मैदान में उतारा था और उन्होंने शानदार जीत हासिल की थी। उनके चुनाव ना लड़ने के फैसले के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी चुनाव के बाद उन्हें किसी राज्य का राज्यपाल या फिर कोई बड़ा पद दे सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments