Homeप्रमुख खबरेंतेज गर्मी के बावजूद MP की छह लोकसभा सीटों पर मतदाताओं की...

तेज गर्मी के बावजूद MP की छह लोकसभा सीटों पर मतदाताओं की लंबी कतारें

भोपाल।  लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश में पहले चरण के लिए छह सीटों पर लोकसभा चुनाव और छिंदवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई।  धूप और गर्मी से बचने मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं। पहली बार मतदान करने वाले मतदाता भी कतार में लगे हुए हैं। बालाघाट जिले के लांजी, परसवाड़ा और बैहर में मतदान शाम चार बजे तक होगा। चुनाव में एक करोड़ पांच लाख से ज्यादा मतदाता मतदान करेंगे। उधर

मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ ने परिवार सहित छिंदवाड़ा के शिकारपुरा मतदान केंद्र पर मतदान किया। वही भाजपा प्रत्याशियों में हिमाद्री सिंह ने  शहडोल में, रीति पाठक ने सीधी, बालाघाट से भाजपा प्रत्याशी ढाल सिंह बिसेन भी मतदान कर चुके हैं। लगातार लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

जबलपुर के सांसद और भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह अपनी पत्नी और पूरे परिवार के साथ साइंस कॉलेज में बने मतदान केंद्र पहुंचे और वोट दिया।सीधी लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह राहुल ने अपने गृहग्राम शिवराजपुर स्थित मंदिर में पूजन अर्चन किया और इसके बाद मतदान के लिए रवाना।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments