Homeप्रमुख खबरेंतेज रफ्तार बस ने स्कूली छात्र को कुचला

तेज रफ्तार बस ने स्कूली छात्र को कुचला

ईसीएस बैगलैस स्कूल की तेज रफ्तार बस ने बुधवार सुबह राम मंदिर के सामने साइकिल सवार 6वीं कक्षा के छात्र को चपेट में ले लिया। हादसे में छात्र को गंभीर चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंदरगंज थाने की हद में आने वाले राम मंदिर पर बुधवार सुबह 7.30 बजे हुई दुर्घटना में साइकिल सवार छात्र आदिल रस्तोगी घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक ईसीएस बैगलेस स्कूल की बस सुबह सराफा बाजार से तेजी से राम मंदिर की ओर जा रही थी। इतने में सामने से आ रहे छात्र को उसने चपेट में ले लिया। दुर्घटना में छात्र टक्कर से गिर गया और बस ने उसे कुचल दिया। घटना के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। राहगीरों ने तत्काल घायल के परिजन व पुलिस को इत्तला कर दी। इस दौरान परिजन पहुंचे। 
उन्होंने बच्चे को इलाज के लिए जेएएच के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया। इसके बाद उसे प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट किया गया। घायल बच्चे के परिजन ने बताया कि छात्र की स्थिति फिलहाल स्थिर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments