ग्वालियर /ग्वालियर की धरा के लाड़ले सपूत, जन-जन में लोकप्रिय कुशल संगठक केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी को मध्यप्रदेश में होने जा रहे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाए जाने पर महानगर में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच प्रसन्नता और खुशी का माहौल में आतिशबाज़ी कर मिष्ठान वितरण किया गया। इसी के तहत थाटीपुर पर महाराणा प्रताप मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर प्रसन्नता व्यक्त की इसमें विशेष रूप भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अभय चौधरी शामिल हुए।
इस अवसर पर विशेष रूप से उमेश भदोरिया अशोक जादौन दिनेश दीक्षित विवेक शर्मा विनय जैन, गिर्राज व्यास सुशील शर्मा उपेंद्र बेस सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।
वहीं भारतीय जनता पार्टी शहीद भगत सिंह मंडल द्वारा 7 नंबर चौराहा मुरार स्थित शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आतिशबाजी की गई एवं सभी कार्यकर्ताओं वरिष्ठ जनों के मध्य मिष्ठान वितरण किया गया इस उपलक्ष्य पर शहीद भगत सिंह मंडल के अध्यक्ष हरिओम झा,महाराणा प्रताप मंडल अध्यक्ष उमेश भदौरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक जैन जिला उपाध्यक्ष राकेश खुरासिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक जादौन, वरिष्ठ नेता विवेक शर्मा, मंडल महामंत्री प्रेम मंडलिया,भानु प्रकाश जैन, मुकेश वर्मा, देवेंद्र पाठक, अरविंद शर्मा, सुरेंद्र सिंह परमार, सिद्धार्थ सिंह राठौर, दीपक मोदगिल, शेर सिंह नरवरिया, धीरज तोमर, शिव सिंह भदोरिया, दीपक पांडे,हरेंद्र शर्मा,छुन्ना थापक, उमा सिंह भदोरिया, गजेंद्र प्रजापति रमेश शर्मा हरवीर कंसाना सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।
वही हेमू कालानी मंडल गुप्तेश्वर मंडल में भी मिष्ठान वितरण का आयोजन किया गया।
तोमर को प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी चलाकर किया मिष्ठान वितरण
RELATED ARTICLES