Homeप्रमुख खबरेंथमने का नाम नहीं ले रहा मध्यप्रदेश में कांग्रेस का घमासान अब...

थमने का नाम नहीं ले रहा मध्यप्रदेश में कांग्रेस का घमासान अब विधानसभा अध्यक्ष ने लौटाई सुरक्षा

चुनाव के परिणामों के बाद कांग्रेस में मचे घमासान के बीच अब विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति की नाराजगी भी सामने आई है। खबर है कि उन्होंने अपने शासकीय बंगले पर लगी सुरक्षा व्यवस्था वापस लौटा दी है।बताया जा रहा है कि प्रजापति पुलिस सुरक्षा से खुश नही थे, इसी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। स्पीकर की नाराजगी से कांग्रेस में हड़कंप मच गया है। वहीं स्थिति को संभालते हुए गृहमंत्री ने सुरक्षा की पुनर्समीक्षा की बात कही है। वहीं बीजेपी नेताओं ने सरकार पर निशाना साधा है। विधानसभा अध्यक्ष की नाराजगी ऐसे समय चर्चा में आई है जब सरकार को अपने विधायकों को एकजुट रखने की कोशिश करनी पड़ रही है

 

दरअसल, पुलिस सुरक्षा से नाखुश विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने पुलिस सुरक्षा लौटा दी है। विस अध्यक्ष प्रजापति ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि उन्हें अपनी सुरक्षा व्यवस्था उपयुक्त नहीं लग रही थी। बताया जा रहा सुरक्षाकर्मियों की संख्या भी घटा दी गई थी जिससे वह नाराज चले रहे थे। सुरक्षा इंतजाम को लेकर उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को भी जानकारी दी थी और सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव के लिए कहा था, लेकिन जब इस संबंध में कोई बदलाव नहीं हुआ तो उन्होंने पुलिस वालों को लौटा दिया। फिलहाल उनके निवास पर विधानसभा के मार्शलों की ड्यूटी लगाई गई है।

इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस मे हड़कंप मच गया है। इसकी जानकारी मिलते ही गृहमंत्री बाला बच्चन ने प्रजापति से फोन पर बात की है और कहा कि सुरक्षा बढ़ाने का मुद्दा राज्य स्तरीय समिति में रखा जाएगा ।  साथ ही उन्हें  सुरक्षा बढ़ाने का आश्वासन दिया है। वही इस मामले मे भाजपा के पूर्व मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि संवैधानिक पद की गरिमा जरूरी है। ये बड़ी चूक है। गुटबाजी के कारण पर्याप्त सुरक्षा नहीं दी गई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments