Homeप्रमुख खबरेंदतिया उपचुनाव : सिंधिया आए तो गायब हो गए भारत सिंह और...

दतिया उपचुनाव : सिंधिया आए तो गायब हो गए भारत सिंह और नरोत्तम

दतिया/भोपाल 24/07/2026।/एक तरफ दतिया उपचुनाव में मतदान की तारीख नजदीक जा रही है दूसरी तरफ भाजपा के भीतर जारी उठापटक अब पार्टी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के लिए सरदर्द बनने लगी है पहले चुनाव प्रभारी बनने से इंकार कर चुके ज्योतिरादित्य सिंधिया आज तमाम मान मन्नवल के बाद पहली बार जैसे तैसे चुनाव प्रचार करने दतिया पहुंचे तो दूसरी ओर चुनाव प्रभारी बनाए गए भारत सिंह उनके मंच पर नजर नहीं आए इतना ही नहीं टिकट कटने के बाद से उखड़े उखड़े नजर आ रहे के मजबूत जनाधार वाले नेता डॉ नरोत्तम मिश्रा ने भी सिंधिया की सभाओं से दूरी बना ली। यहां बताते चलें कि दतिया उपचुनाव में भाजपा का स्थानीय कार्यकर्ताओं की जगह ग्वालियर से दौड़ लगाकर यहां पहुंच रहे नेता कार्यकर्ता अधिक दिखाई दे रहे हैं इसके पीछे की मुख्य वजह नरोत्तम फैक्टर ही माना जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि आज केंद्रीय मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी  आशुतोष तिवारी के समर्थन में ग्रामीण क्षेत्रों बडौनी, जिगना, निचरोली, चकरासागर और गोविंद नगर में जनसभाओं को संबोधित किया वे ग्वालियर से दतिया पहुंचे थे

*जनता पर जब भी आपदाएं आईं, सिंधिया परिवार पहले पहुंचा*

केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सिंधिया परिवार का हमेशा से दतिया के लोगों के साथ परिवार का रिश्ता रहा है। आज भी मैं केंद्रीय मंत्री के नाते नहीं, बल्कि परिवार के एक सदस्य के नाते अपनों के बीच आया हंू। उन्होंने कहा कि जब भी दतिया के लोगों पर कोई आपदाएं आईं तो सबसे पहले सिंधिया परिवार उनके पास पहुंचा। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी भी मौजूद रहे। सभाओं को मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री राकेश शुक्ला, सांसद श्रीमती संध्या राय, जिला अध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह कुशवाह एवं विधायक श्री प्रीतम लोधी ने भी संबोधित किया।

*ये रहे मौजूद*

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री तुलसी सिलावट, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दतिया उपचुनाव के चुनाव अभियान सह प्रमुख रणवीर सिंह जाटव, विधायक श्री प्रीतम लोधी, श्री महेंद्र सिंह यादव, श्री पवन पहारिया, पूर्व विधायक श्रीमती इमरती देवी, श्री कमलेश अहिरवार, श्री भरत राजौरिया, श्री अतुल चौधरी, श्री किशनलाल कुशवाह, श्री संजय भार्गव, श्री मनमोहन चौबे, श्री जसवंत जाटव, श्री अरूण चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि दतिया उपचुनाव हेतु 30 जुलाई 2026 (गुरुवार) को वोट डाले जाएंगे और मतगणना 3 अगस्त 2026 (सोमवार) को होगी इस प्रकार चुनाव में केवल छह दिन का ही समय शेष है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments