Homeग्वालियर अंचलदिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के नए भवन में प्रथम बार दिव्यांग शिविर आयोजित...

दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के नए भवन में प्रथम बार दिव्यांग शिविर आयोजित 83 दिव्यांगों का स्वास्थ्य परीक्षण

वह व्यक्ति बहुत भाग्यवान है जिसे ईश्वर सेवा करने का मौका देता है
– डीडीआरसी में 83 दिव्यांगों का हुआ परीक्षण

ग्वालियर, न.सं.। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अनुदानित जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के नए भवन में प्रथम बार दिव्यांग मेडिकल बोर्ड शिविर का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस शिविर में 83 दिव्यांगों का स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत प्रमाण पत्र के लिए चयन किया गया। साथ ही 42 दिव्यांगों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शहर के उद्योगपति एवं समाजसेवी मुकेश अग्रवाल उपस्थित थे।
शिविर की शुरूआत करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि वह व्यक्ति बहुत भाग्यवान होता है जिसे ईश्वर सेवा करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि हम सब बहुत ही खुश किस्मत हैं जिन्हें यह अवसर प्रदान किया गया है। सक्षम संस्था के प्रांतीय पदाधिकारी के.बी.एल. श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा लोगों की सेवा के लिए देश भर में विभिन्न प्रकल्प चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज देश में पांच करोड़ दिव्यांग हैं। उन्होंने कहा कि सेवा भारती और सक्षम मिलकर दिव्यांगों के लिए और अधिक कार्य करेंगे। सेवा भारती महानगर ग्वालियर के सचिव परांकुश शर्मा ने कहा कि इस नवीन भवन में यह प्रथम कार्यक्रम है। आने वाले समय में दिव्यांगों को यहां बहुत सुविधाएं प्राप्त होंगी। सेवा भारती छात्रावास के अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने कहा कि दिव्यांगों की सेवा ही सच्ची सेवा है। मेडिकल बोर्ड के चेयरमेन डॉ. जे.पी.एस. कुशवाह ने बताया कि देश में 21 तरह की विकलांगताएं हैं। इस सभी की सेवा करना हम सभी का दायित्व है। इस अवसर पर सेवा भारती की सह-सचिव श्रीमती अर्चना शर्मा, अजरा खान, विक्रांत अवस्थी, पवन तिवारी, रजनी मूंदड़ा, रघुनाथ तोमर, अनूप कुशवाह, नीतू कुशवाह एवं लेखाधिकारी आशीष शर्मा सहित कई गणमान्य जन उपस्थित थे। कार्यक्रम में दिव्यांग फाउण्डेशन की तरफ से वहां उपस्थित सभी दिव्यांगों को स्वल्पाहार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के प्रशासनिक अधिकारी गिरीश कुमार ने किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments