Homeप्रमुख खबरें"दी सेंट्रल होम्यो एंड बायोकेमिक एसोसिएशन ग्वालियर पर वरिष्ठ चिकित्सक ने लगाए...

“दी सेंट्रल होम्यो एंड बायोकेमिक एसोसिएशन ग्वालियर पर वरिष्ठ चिकित्सक ने लगाए गम्भीर आरोप कहा डुबो रहे हैं होम्योपैथी को

एक तरफ भारत सरकार का स्वास्थ्य मंत्रालय देश में आयुर्वेद और होम्योपैथी जैसी चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने के भरसक प्रयास कर रही है तो दूसरी और जिनके कंधों पर होम्योपैथी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है वही लोग इसके विकास को अवरूद्ध करने में जुटे हैं। इस ही मामला मध्यप्रदेश के ग्वालियर में सामने आया है। यहां पिछले कुछ वर्षों में होम्योपैथी की तमाम डिस्पेंसरी बन्द होने का मामला प्रकाश में आया है। ग्वालियर शहर में होम्योपैथी के विकास के लिए समर्पित लगभग 65 वर्ष से ज्यादा पुरानी संस्था के एक पूर्व पदाधिकारी व वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक डर एस पी बत्रा ने एक बयान में होम्योपैथी के विकास को अवरुद्ध करने की कड़ी आलोचना करते हुए बंद हुईं डिस्पेंसरियों को पुनः चालूकरने की मांग की है।

अपने बयान में डर बत्रा ने कहा किवसुंधरा राजे होम्योपैथी चिकित्सा महाविद्यालय की मातृ संस्था”दी सेंट्रल होम्यो एंड बायोकेमिक एसोसिएशन ग्वालियर”का गठन 1952-53में होम्योपैथी के विकास के लिए हुआ था,वर्तमान संस्था संचालक शायद इस ध्येय को भूलचुके है, होम्योपैथी का विकास तब होगा जब ग्राम, नगर,महानगर में घर घर मे लोग होम्योपैथी के प्रशंसक हो और ये तब होगा जब इस चिकित्सा पद्धति से सभी जुड़ेंगे और लाभान्वित होंगे।
हम एक सार्वजनिक संस्था के सदस्य है जिसके कंधो पर भार है होम्योपैथी को घर घर पहुचाने का सदा स्मरण रहे कि हम एक निजी परिवार की संस्था नही चला रहे है कि आर्थिक लाभ-हानी की तरफ ध्यान दे,पूर्व में संस्था द्वारा संचालित निम्न औषधालय कार्यरत थे जहाँ सभी वर्गों धर्म जातियों के लोग आकर चिकित्सा प्राप्त कर लाभान्वित होते थे।
1-जीवाजीगंज ओ पी डी
2-हेमसिंह परेड ओ पी डी
3-जागृति नगर ओ पी डी(इसका उद्घाटन जीवाजीविश्व विद्यालय कार्यपरिषद सदस्य मा. डॉ गोविन्द जी शर्मा ने कीया था)
4-ग्वालियर ओ पी डी(इसका उद्घाटन महापौर मा शेजवलकर जी मा डॉ आलोक पारिक एवं स्व.श्रधेय जे पी गुप्ताजी)ने सयुंक्त रूप से कीया था
5-गिरवाई परमानंद ओ पी डी(इसका उद्घाटन गुरुवर परमानंद जी महाराज एवं मा अनूप मिश्राजी द्वारा कीया गया)
6-चिरवाई नाक वी आर एच ओ पी डी(इसका उद्घाटन वर्तमान हरियाणा राज्यपाल मा कप्तानसिंह जी ने कीया था)
7-गुड़ा ओ पी डी इसका उद्घाटन (सांसद मा अनूप जी मिश्रा द्वारा कीया गया था)
8-जयेंद्रगंज ओ पी डी इसका उद्घाटन(म प्र शासन के उच्चय शिक्षा मंत्री मा जयभान सिंह जी पवैया द्वारा कीया गया था)
9-मोहना ओ पी डी (इसका उद्घाटन मा रमेश जी अग्रवाल एवं मा बालेंदु शुक्ला द्वारा कीया गया था)
10-सिद्ध स्थान गोपाचल पर्वत ओ पी डी
11-ट्रांसपोर्ट नगर ओ पी डी
12-थाटीपुर ओ पी डी
13-ग्रामीण क्षेत्रो में संचालित मोबाइल वेन ओ पी डी(इसका उद्घाटन मा जयभान सिंहजी पवैया द्वारा कीया गया था।
अपेक्षा यह थी कि नई कार्यकारिणी इनका विस्तार कर शहर के प्रत्येक वार्ड में ओ पी डी खोलेगी दुर्भाग्य से हुआ उल्टा मात्र तीन ओ पी डी ही संचालित की जारही है जिस दुर्भावना से कार्यकारिणी कार्य कररही है संभव है कि शेष ओ पी डी भी बंद करदीजाए।
पुनः याद दिलाना चाहूंगा कि हम एक सार्वजनिक संस्था है हमारा आचरण और व्यवहार सेवा भावी होना चाहिए नकी परिवार पोषक।
पुनः निवेदन सभी पदाधिकारियों से हैकी जो ओ पी डी बन्द की गई है उन्हें पुनः प्रारम्भ करे और समाज सेवा में अपना योगदान दे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments