Homeग्वालियर अंचलदूषित भोजन करने से 70 से अधिक लोग बीमार

दूषित भोजन करने से 70 से अधिक लोग बीमार

दूषित भोजन करने से बीमार हुए ग्रामीणों को कराया जिला अस्पताल मुरार में भर्ती

ग्वालियर / डोंगरा ग्राम पंचायत किरावली हस्तिनापुर में गत दिवस रात्रि कन्या भोज के दौरान दूषित भोजन करने से लगभग 70 लोग बीमार हो गए, जिन्हें आज रविवार को सूचना मिलने पर मुरार अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिवस 9 अक्टूबर को डोगरा ग्राम पंचायत किरावली हस्तिनापुर में श्री बलवंत सिंह पुत्र श्री गंगा राम सिंह गुर्जर के निवास पर रात्रि कन्या भोज का आयोजन किया जा रहा था। उक्त भोजन दूषित एवं विषाक्त होने के कारण भोजन करने से कुल 70 लोग बीमार हो गए, जिसमें 25 महिलाएं 10 पुरुष एवं 35 बच्चे शामिल हैं। ग्रामीणों द्वारा पुलिस के डर से उक्त सूचना रात्रि को नहीं दी गई जब सुबह 17 लोग एक साथ शासकीय अस्पताल हस्तिनापुर में उपचार हेतु आए तो उन्होंने पूरी बात बताई। इनमें से 9 लोग गंभीर रूप से बीमार थे, जिन्हें मुरार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही अन्य लोगों को भी उपचार के लिए जिला अस्पताल मुरार में भर्ती कराया गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा ने भी मुरार अस्पताल पहुँचकर मरीजो का हालचाल जाना और चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments