Homeखेलदूसरे सेमी फाइन में आज भारतीय टीम की भिड़ंत इंग्लैंड से

दूसरे सेमी फाइन में आज भारतीय टीम की भिड़ंत इंग्लैंड से

कोलकाता 5 मार्च 2026/आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमी फाइनल मुकाबले में गुरुवार (पांच मार्च) को भारतीय टीम की भिड़ंत इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ है. यहां जिस टीम को जीत मिलेगी. वह आठ मार्च को न्यूजीलैंड के साथ खिताब के लिए दो-दो हाथ करेगी. यहीं वजह है कि आगामी मुकाबले के लिए दोनों टीमें जमकर पसीना बहा रही हैं. लोगों की नजरें भारतीय प्लेइंग इलेवन पर भी टिकी हुई है. लोग जानने के लिए बेकरार हैं कि भारतीय टीम किन धुरंधरों के साथ मैदान में उतरेगी. आपके इसी उत्सुकता को ध्यान में रखते हुए हमने ब्लू टीम की परफेक्ट प्लेइंग इलेवन बनाने का प्रयास किया है, जो कुछ इस प्रकार है –

इंग्लैंड के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा एक बार फिर से पारी का आगाज करते हुए नजर आ सकते हैं. पिछले मुकाबले में जहां एक छोर से अन्य बल्लेबाज आ रहे थे और जा रहे थे. वहीं दूसरी छोर पर सैमसन मजबूती के साथ टिके रहे और टीम के जीत दिलाकर ही पवेलियन लौटे. दूसरी तरफ जरूर अबतक अभिषेक ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है. मगर उनकी क्षमता से हर कोई अच्छी तरह से वाकिफ है. वह अपने दिन पर अकेले मैच जिताने का दम रखते हैं. 

मध्यक्रम का भार विशेष रूप से ईशान किशन, कैप्टन सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के कंधों पर रहेगा. इन तीनों ही बल्लेबाजों ने समय समय पर अपनी उम्दा बल्लेबाजी से टीम की जीत में अहम योगदान दिया है. तिलक पिछले दो मुकाबलों को छोड़ दिया तो लय के लिए भटक रहे थे. मगर अब वह भी फॉर्म में आ गए हैं. ईशान ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर किसी का ध्यान आकर्षित किया है. वहीं कैप्टन सूर्या की बल्लेबाजी से हर कोई अच्छी तरफ से वाकिफ

भारतीय टीम सेमी फाइनल मुकाबले में भी अपने चहेते तीनों ऑलराउंडर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती है. ये तीनों ऑलराउंडर कोई और नहीं बल्कि हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे और अक्षर पटेल हैं, जो बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी मैच का रूख बदलने में माहिर हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments