ग्वालियर /मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज एकबार पुनः ग्वालियर अंचल में आई भीषण बाढ़ का मुुआयना करने पहुंचे इस दौरान उन्होंने ग्राम चाँदपुर में ट्रैक्टर की ट्रॉली पर खड़े होकर बाढ़ प्रभावित लोगों से क चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा आँख में आँसू मत लाना, सरकार आप सबको मुसीबत से पार ले जाएगी अचानक आसमान से आपदा आई, भयंकर वर्षा के कारण जो बाढ़ आई उसमें हमारा सब कुछ नष्ट हो गया मैं आज आपसे यह कहने आया हूं मुसीबत और परेशानी है लेकिन आपदा में आंसू मत बहाना। इस मुसीबत के पार आपको ले जाएंगे।कोई कसर छोड़ेंगे नहीं, मैं आपकी तकलीफ जानता हूं। इसलिए कह रहा हूं आंसू की जरूरत नहीं है।जिनके घर टूट गए हैं, घर बह गए हैं, घर गिर गए हैं, उनके मकान नए बनवाए जाएंगे। बिल्कुल चिंता मत करना, उसकी व्यवस्था हम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा मैं जानता हूं थोड़ी दिन मुसीबत में रहेंगे। मकान एकदम नहीं बन सकते लेकिन जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान के लिए राशि दी जाती है, वैसे मकान बनवाने के लिए आपको राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा मैं जानता हूँ बर्तन भाड़े, कपड़े लत्ते, अनाज, पूरे गांव के अनाज का अनाज अंकुरित हो गया, सड़ गया इसके लिए अब हम दो काम करेंगे नंबर 1 इसके नुकसान का आंकलन करके भी आपको राहत की राशि दी जाएगी तत्काल भोजन के लिए आधा-आधा कुंटल राशन हर परिवार को दिया जाएगा ताकि तत्काल भोजन का काम चल सके कपड़े लत्ते, बर्तन भाड़े का भी करवाएंगे उसकी भी राहत की राशि आपको देंगे और तीसरी बात फसल अगर हमारी नष्ट हुई है तो उसके भी नुकसान का आंकलन करके उसकी राहत राशि अलग दी जाएगी वह राहत की राशि भी देंगे मुख्यमंत्री ने कहा की कोई चीज नष्ट हुआ हो, नलकूप हो तो उसके भी ₹25 हजार दिए जाएंगे और मवेशी अगर बह गई हो गाय,भैंस, बैल ₹30 हजार दिए जाएंगे एक मवेशी के और उससे अगर छोटे बछड़े-बछड़ी हुए तो उसके भी ₹10 हजार दिए जाएंगे
देखें वीडियो मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावितों से कहाआँख में आँसू मत लाना, सरकार आप सबको मुसीबत से पार ले जाएगी
RELATED ARTICLES