Homeप्रमुख खबरेंभाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह पहुंचे संघ कार्यालय, अचलेश्वर मन्दिर में भी टेका...

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह पहुंचे संघ कार्यालय, अचलेश्वर मन्दिर में भी टेका मत्था

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने आज ग्वालियर में राष्ट्रोत्थान न्यास स्थित संघ कार्यालय पहुंचकर कर अनोपचारिक चर्चा की इससे पूर्व वे ग्वालियर के प्रसिद्ध अचलेश्वर महादेव मंदिर गए और दर्शन कर पूजापाठ किया,बाद में वे केंद्रीय मंत्री के यहां भी गए और उनसे लंबी बातचीत भी की समझा जा रहा है कि इस चर्चा में संगठनात्मक विषयों पर दोनों नेताओं ने विचार विमर्श किया।

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह गुरुवार को दतिया डबरा सहित तमाम स्थानों से होते हुए रात्रि ग्वालियर पहुंचे इस दौरान यहां अनेक जगहों पर उनका

 

जोरदार स्वागत किया गया भाजपा के सम्भागीय मुख्यालय38 रेसकोर्स रोड पर तमाम भाजपा नेताओं ने उनको गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया बाद में उन्होंने देर

रात्रि तक भाजपा की सम्भागीय बैठक में शिरकत की जिसमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह सहित संभाग के प्रमुख भाजपा नेता शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी से

एकजुटता के साथ केंद्र व प्रदेश की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का

 

आव्हान किया। रात्रि विश्राम के बाद प्रदेश अध्यक्ष प्रातः संघ कार्यालय जाएंगे साथ ही स्थानीय कार्यक्रम पश्चात रवाना हो जाएंगे

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments