काशी विश्वनाथ धाम और घाटों को दीपावली के मौके पर रंगीन लाइटों से सजाया गया है। दीपावली के मौके पर काशी में अद्भुत नजारा देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु काशी विश्वनाथ का दर्शन करने पहुंचे।
कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में दीपोत्सव का दिखा रंग
मथुरा, वृंदावन और द्वारिकाधीश मंदिर सहित पूरे ब्रजमंडल में दीपावली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि दीपों और रंग-बिरंगे झालरों की रोशनी से जगमगा रही है।
दीपावली के मौकेे पर राम मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। सीएम योगी आदित्यनाथ भी दीपोत्सव के बाद सोमवार को अयोध्या में भ्रमण करते दिखे।
राम मंदिर अयोध्या बनकर लगभग तैयार हो गया है। दिवाली के मौके पर राम मंदिर का शिखर रोशनी में दमकता रहा।