डॉ.एस. के.गुप्ता स्मृति डायबिटीज़ जाँच शिविर में अनेकों लाभान्वित
ग्वालियर 28 जून /अखिल भारतीय स्वास्थ्य संस्थान ग्वालियर द्वाराा आज दिनांक 28 जून को सुबह ठीक 8-30 बजे से यूनिक पैथोलॉजी,कम्पू,लश्कर पर डॉ एस के गुप्ता स्मृति निःशुल्क डायबिटीज़ जाँच शिविर का आयोजन शुभारंभ गहोई समाज की वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती मन्जू गुप्ता के मुख्य आथित्य में सम्पन्न हुआ अध्यक्षता अखिल भारतीय स्वास्थ्य संस्थान के मुख्य संरक्षक डॉ जयवीर भारदाज ने की |
सर्वपर्थम डॉ एस के गुप्ता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया गया ।गहोई समाज के महेंद्र तजरिया,वरुण गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थे ।
मुख्य वक्ता एवं जाँच कर्ता गजराराजा मेडिकल कॉलेज ग्वालियर के पैथोलॉजी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अमित निरंजन ने बताया कि विदेशी खान पान की देखादेखी भारत में भी अनियमित खान पान के कारण शुगर डायबिटीज़ के मरीज़ों की संख्या बढ़ती जा रही हैं डेली 40 मिनिट पैदल चलने वालों को डायबिटीज़ पर नियंत्रण किया जा सकता है। डायबिटीज़ ,शुगर वाले बिना माक्स के घर से बाहर नहीं जाना चाहिए ।उन्होंने कहा कि यह चिंता का विषय है कि भारत डायबिटीज़ में 2030 तक विश्व में प्रथम स्थान प्राप्त कर लेगा हम सबके प्रयासों से ही इसे रोका जा सकता है ।संचालन गजेंद्र अष्ठाना ने किया शिविर में अनेक लोगों ने अपनी डायबिटीज़ जाँच कराई ।