Homeप्रमुख खबरेंधर्मेन्द्र की बरसी पर हेमामालिनी ने लिखा वो मेरे लिए सब कुछ...

धर्मेन्द्र की बरसी पर हेमामालिनी ने लिखा वो मेरे लिए सब कुछ थे

मुंबई 24 नवंबर 2026/बॉलीवुड के ही-मैन और हम सभी के चहेते धर्मेंद्र की मंगलवार को पहली बरसी है। ठीक एक साल पहले 24 नवंबर 2025 ही वह मनहूस दिन था, जब 89 वर्ष की उम्र में धरम साहब का मुंबई स्थित उनके घर पर निधन हुआ।

धर्मेंद्र की पहली पुण्‍यतिथ‍ि पर उनकी पत्‍नी हेमा मालिनी ने एक दिल कचोट देने वाला पोस्‍ट किया है। 78 साल की हेमा ने चार तस्‍वीरें शेयर की हैं और लिखा है कि पूरा एक साल बीत गया, लेकिन उनके दुख की तीव्रता जरा भी कम नहीं हुई है।

उन्‍होंने अपने लंबे चौड़े इमोशनल नोट में भगवद गीता का भी जिक्र किया है।धरम पाजी ने अपने छह दशक से अध‍िक के करियर में 300 से ज्यादा फिल्‍में कीं। उम्र संबंधी परेशानियों के कारण निधन से पहले वह करीब 12 दिन ब्रीच कैंडी अस्‍पताल के ICU में भी रहे। वहां से 12 नवंबर की सुबह उन्‍हें वापस घर लाया गया था, जिसके बाद घर पर ही इलाज चल रहा था। लेकिन फिर 24 नवंबर की वह तारीख आई, जिसने उनके करोड़ों चाहने वालों की आंखें नम कर दीं। हेमा मालिनी और परिवार का दुख यकीनन सबसे ज्यादा गहरा है।

हेमा माल‍िनी ने ल‍िखा- वो मेरे ल‍िए सब कुछ थे

हेमा मालिनी ने X पर ‘अपने धरम जी’ को याद करते हुए लिखा है, ‘पूरा एक साल बीत गया है, लेकिन मेरे दुख की तीव्रता जरा भी कम नहीं हुई है। मैं एक ऐसे इंसान के चले जाने का गहरा और कभी न भर पाने वाला शोक मना रही हूं, जो सिर्फ मेरे पति ही नहीं थे – बल्कि वो मेरे लिए सब कुछ थे – मेरे दोस्त, मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत, जो मेरी ताकत थे। संक्षेप में कहूं तो, वे ही मेरा अस्तित्व थे।’उनके बिना जिंदगी बहुत खाली-खाली सी लगती है’
वह आगे जिंदगी में आए सूनापन को शब्‍दों में पिरोने की कोश‍िश करती हैं। लिखती हैं, ‘उनके बिना जिंदगी बहुत खाली-खाली सी लगती है। उनका प्रभावशाली व्यक्तित्व, उनका सहज और नेक स्वभाव जो उनके पूरे वजूद में झलकता था, और उनके संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के प्रति उनका प्यार – वे एक ऐसे अनोखे इंसान थे, जो सफलता के शिखर पर पहुंचने के बावजूद हमेशा जमीन से जुड़े रहे और अपनी जड़ों से गहरे जुड़े रहे।’आत्मा अमर है और उसका पुनर्जन्म होता है’
दिग्‍गज एक्‍ट्रेस और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने आगे भगवद गीता की सीख का भी जिक्र किया है। वह लिखती हैं, ‘भगवद गीता हमें बताती है कि आत्मा अमर है और उसका पुनर्जन्म होता है। मैं यह जानती हूं, लेकिन अभी तो मैं इसी जीवन में हूं और उनकी प्यार भरी मौजूदगी को याद किए बिना नहीं रह पाती।’

हेमा माल‍िनी ने फैंस और चाहने वालों का क‍िया धन्‍यवाद
पोस्‍ट के आख‍िर में उन्‍होंने फैंस और चाहने वालों का शुक्रिया करते हुए लिखा, ‘मैं उन लाखों प्रशंसकों का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने इस उदार और प्यारे इंसान को याद किया, और धरम जी के बारे में इतने स्नेहपूर्ण संदेश भेजे, साथ ही यह बताया कि वे उनके लिए क्या मायने रखते थे। आप सभी का एक बार फिर से धन्यवाद।’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments