Homeप्रमुख खबरेंनगरीय निकाय एवं पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु निर्वाचन कार्यक्रम जारी

नगरीय निकाय एवं पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु निर्वाचन कार्यक्रम जारी

ग्वालियर 05 सितम्बर 2026/ मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत के उप निर्वाचन-2026 पूर्वार्द्ध हेतु निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है।

जिसके अंतर्गत ग्वालियर जिले में नगर पालिका निगम वार्ड-5, जनपद पंचायत सदस्य वार्ड-9, घाटीगांव ग्राम पंचायत, सर्वा जनपद पंचायत डबरा एवं 23 पंच सभी जनपद पंचायतों के लिये निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न होना है। उप निर्वाचन प्रक्रिया हेतु अधिसूचना, आरक्षण एवं मतदान केन्द्रों की सूचना का प्रकाशन 8 सितम्बर 2026 को प्रात: 10.30 बजे किया जाना है। उक्त अधिसूचना के संबंध में नामांकन, मतगणना स्थल, स्ट्राँग रूम के चयन एवं निर्धारण के लिये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने शनिवार को गूगल मीट के माध्यम से बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने समीक्षा बैठक में मतदान केन्द्रों का सत्यापन कर यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि मतदान केन्द्र में पर्याप्त स्थान, विद्युत के साथ ही जल भराव की स्थिति तो नहीं है। मतदान केन्द्र का पहुँच मार्ग, मूलभूत सुविधायें की स्थिति की जानकारी भी आयोग के पोर्टल पर अपलोड करें। मतदान केन्द्र के संशोधन का अगर प्रस्ताव हो तो तत्परता से प्रस्तुत किया जाए। इसके साथ ही स्ट्राँग रूम के चयन के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि वहां पर पर्याप्त स्थान हो, मतदान दलों के लिये एवं वाहनों के पार्किंग के लिये, मतदान प्रक्रिया के दौरान नामांकन स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ वीडियोग्राफी भी कराई जाए।
उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि ईवीएम की एफएलसी, रेंडमाइजेशन एवं कमीशनिंग आयोग के निर्देशों के अनुरूप समय-सीमा में पूर्ण कर ली जाए। संबंधित वार्डों में संपत्ति विरूपण एवं आदर्श आचार संहिता का पालन हो। मतदान दलों के लिये आवश्यकतानुसार मतदान कर्मियों का चयन कर लिया जाए। इसके साथ मतदान से पूर्व तीन सत्रों का प्रशिक्षण भी आयोजित किया जाए। उन्होंने कहा है कि निर्वाचन के संबंध में जिन अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं वे निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। निर्वाचन के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments