HomeVideoननि कर्मचारियों की हड़ताल बनी मुसीबत मनाने पहुंचे अधिकारी लौटे बैरंग कठोर...

ननि कर्मचारियों की हड़ताल बनी मुसीबत मनाने पहुंचे अधिकारी लौटे बैरंग कठोर कार्यवाही के संकेत

ग्वालियर /ठीक एक पखवाड़े पहलेकामबंद हड़ताल की चेतावनी देने केबाद अंततः सोमवार से नगर निगम के पांचहजार सफाई कर्मचारी विनियमित कर्मचारी और आउटसोर्स कर्मचारियोंने सुबह से खुद को काम से अलग कर हड़ताल का आगाज करदिया। उधर देर शाम तक हड़ताल समाप्त कराने प्रशासन के कई आला अफसर सक्रीय रहे लेकिन सफलता नहीं मिली जयति सिंह, सी ई ओ स्मार्ट सिटी आशीष तिवारी, ए डी एम सह निगमायुक्त, मुकुल गुप्ता, अपर आयुक्त, सत्यपाल सिंह चौहान , उपायुक्त ,प्रदीप श्रीवास्तव, उपायुक्त
एवं निगम पी आर ओ केशव चौहान
फूलबाग मैदान पहुंचे और हड़ताली कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया।

इससे पूर्व फूलबाग मैदान पर सभी कर्मचारी निगम प्रशासन के विरोध में नारे लगाते हुए हुए। इस हड़ताल का सबसे पहला और बड़ा असर शहर की सफाई व्यवस्था पर पड़ा है। शहर में आज सुबह से न झाडू लगी न ही वाचरा समेटा गया, न नालियां साफ हुई। डोर डू डोर कचरा संग्रहण भी बंद हो गया, निगम के लगभग तीन हजार विनियमित कर्मचारियों की हड़ताल से काम काज बुरी तरह प्रभावित है यह जाहिर है कि ननि के अधिकांश विभागोंका जिम्मा अस्थायी या फिर आउटसोर्स कर्मियों के हाथ में है। इनमें कंप्यूटर ऑपरेटर से लेकर दफ्तरों में फाईल निपटाने ड्राइवर, मदाखलत, फायर ब्रिगेड के कर्मचारी शामिल हैं। इनके काम न करने से अब लोगों को दफ्तर पहुंचकर लौटना पड़ रहा है। हालांकि नियमित कर्मचारी काम कर रहे हैं.लेकिन इनकी संख्या अपर्याप्त है।आपने कहाकोई नीतिगत निर्णय नए आयुक्त के आने तक नहीं लिया जा सकता।

हो सकती है कठोर कार्यवाही

नगर निगम के सफाई कर्मचारियों द्वारा की जा रही हड़ताल से निपटने के लिए प्रशासन कठोरतम कार्रवाई करने जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले में आई भीषण आपदा व आसन्न खड़ी कोरोना की तीसरी संभावित लहर के समय इस हड़ताल से जनता को होने वाली परेशानी की वजह से हड़ताली कर्मचारियों के प्रति जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन में खासी नाराजगी है। सूत्रों से पता चला है कि हड़ताली कर्मचारियों को बर्खास्त कर नए सफाई कर्मचारियों को भर्ती करने की रणनीति भी प्रशासन ने तैयार कर ली है। रात में गोपनीय तरीके से इस काम को अंजाम देने के कागजात तैयार करने की चर्चा भी शहर में सुनाई दे रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments