HomeBreakingनरवर बैराड एवं करैरा में बाढ़ के पानी में फंसे 2 हजार...

नरवर बैराड एवं करैरा में बाढ़ के पानी में फंसे 2 हजार ग्रामीण सांसद ने मुख्यमंत्री से कहा सेना बुलाओ

सांसद शेजवलकर ने सीएम से करैरा एवं पोहरी क्षे़त्र मे पानी मे फंसे लोगों को निकालने के लिये सैना बुलाने का आग्रह किया

ग्वालियर सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह  चौहान से नरवर बैराड एवं करैरा के करीब एक दर्जन गांव के पानी मे फंसे 2000 से भी अधिक लोगों को निकालने के लिये सैना बुलाने का आग्रह किया है। इस संबंध में सांसद श्री शेजवलकर ने प्रदेश के गृह मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा से भी फोन पर बात की जिस पर उन्होंने इस संदर्भ मे यथाशीघ्र कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
श्री शेजवलकर ने मुख्यमंत्री को मेल के माध्यम से अवगत कराते हुये लिखा है कि
जैसा कि विदित है कि शिवपुरी जिले में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं। कई गांव टापू में तब्दिल में हो गये हैं। बाढ के चलते कई गांव जलमग्न हो गये है। आप भी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुये और यहां के स्थानीय प्रशासन से संपर्क में भी है। सरकार और प्रशासन इस संकट से लोगों को निकालने में पूरी मुस्तैदी के साथ लगा हुआ है।
नरवर बैराड एवं करैरा के करीब एक दर्जन गांव के 2000 से भी अधिक लोग पानी में फंसे हुये है। इनको अतिशीघ्र निकालने के लिये शिवपुरी प्रशासन ने सैना बुलाने का आग्रह किया है। स्थिति यह है कि सैना को बिना बुलाये बाढ में फंसे इन दो हजार लोगों को निकालना नामुमकिन है।
बिना किसी देरी के सैना को बुलाने के लिये उठाने का कष्ट करें जिससे बाढ में फंसे इन लोगों का यथाशीघ्र निकाला जा सके।
सांसद श्री शेजवलकर ने मेल के साथ जिलाधीश शिवपुरी का भी पत्र संलग्न किया हैं जिसमें गांवों के नाम एवं फंसे हुये लोगों की जानकारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments