ग्वालियर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शनिवार को जिले में स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत की गई। इसके साथ ही पर्यटन स्वच्छता पखवाड़ा भी शुरू हुआ। मुख्य आयोजन मेला परिसर स्थित मंगल वाटिका में किया गया है। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, नगर प्रशासन मंत्री मायासिंह सहित अन्य सहित कई बीजेपी के नेता मौजूद रहे। इस दौरान एससीएसटी एक्ट का विरोध कर रहे सवर्ण समाज के लोगों ने मंत्रियों को काले झण्डे दिखाए और जमकर नारेबाजी की है। पुलिस ने तुरंत विरोध करने वालों को गिरफ्तार कर पुलिस वाहन में बंद किया।
गिरफ्तार हुए लोगों में ऋषभ भदौरिया, अमित दुब के साथ लगभग 50 साथियों को गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल ग्वालियर जेल भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले निरीक्षण के करने मानसिंह चौराहे पर काले झंडे दिखाने की तैयारी की थी। लेकिन भीड़ इक_ी न होने से सवर्ण युवा लौट गए थे। वहीं उन्हें पता था स्वच्छता पखवाड़े की शुरूआत के दौरान नेताओं की भीड़ रहेगी। आज सुबह से ही सवर्णों इक_े हो रहे थे। फिर भी तोमर के डर से तमाम युवा आयोजन स्थल पर पहुंचे लेकिन झंडे दिखाने से बचकर दूर खड़े रहे। बाद में डीआरपी लाइन सवर्णों की भीड़ पहुंच गई। यहां गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन करने की योजना बन रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत पर वीसी के जरिए संबोधित किया। भाषण सुनने के लिए मेला परिसर में एलईडी स्क्रीन लगाई है।