Homeप्रमुख खबरेंनरोत्तम के भाई के बाद अब दमाद निशाने पर प्रमिला के आईएएस...

नरोत्तम के भाई के बाद अब दमाद निशाने पर प्रमिला के आईएएस पति को मिला इनाम

मध्यप्रदेश की पूर्ववर्ती शिवराज सरकार के कद्दावर मंत्री रहे नरोत्तम मिश्रा के भाई आनन्द मिश्रा की पहले प्रतिनियुक्ति समाप्त कर उन्हें जीवाजी विश्विद्यालय से उनके मूल विभाग में पदस्थ कर फिर चन्द घण्टों बाद ही तेंदूखेड़ा तबादला किए जाने के बाद कमलनाथ सरकार ने अब नरोत्तम मिश्रा के दामाद अविनाश लवानिया को निशाने पर लिया है।

श्री लवानिया को भोपाल नगरनिगम कमिश्नर पद से हटाकर अपर आयुक्त वाणिज्यकर इंदौर बनाया गया है। उधर पूर्व विधायक रहीं प्रमिला सिंह जो कि भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई थीं,उनके पति आईएएस अमरपाल सिंह को उमरिया कलेक्टर बनाकर कमलनाथ ने इनाम दिया है। माना जा रहा है तबादलों और पदस्थापनाओं के माध्यम से कमलनाथ ने बहुत कुछ सन्देश देने की कोशिश की है जिनमें कई मामलों में राजनीतिक विद्वेष भी झलकता दिखाई दे रहा है। साथ ही नई सरकार की इस कार्यपद्धति से नोकरशाहों में हड़कम्प भी देखा जा रहा है।म

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments