रेडियो/विविध भारती के सबसे जाने-माने अनाउंसर व टॉक शो होस्ट अमीन सयानी का निधन हो गया है. कल यानी मंगलवार की शाम को हार्ट अटैक से अमीन सयानी की मौत हुई है. वे 91 साल के थे. अमीन सयानी के बेटे राजिल सयानी ने उनकी मौत की पुष्टि. वही अमीन सयानी की मौत की खबर से उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है.
अमीन सयानी रेडियो के सबसे फेमस अनाउंस थे
रेडियो सिलोन और फिर विविध भारती पर लगभग 42 सालों तक चलने वाला हिंदी गीतों का उनका कार्यक्रम ‘बिनाका गीतमाला’ ने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़े थे और लोग हर हफ्ते उन्हें सुनने के लिए बेकरार रहा करते थे.’गीतमाला’ के साथ अमीन भारत के पहले होस्ट गए थे जिन्होंने उभरते संगीत परिदृश्य के बारे में अपनी गहरी समझ को प्रदर्शित करते हुए एक कंप्लीट शो को क्यूरेट किया और प्रेजेंट किया था. शो की सक्सेस ने एक रेडियो वादक के रूप में सयानी की स्थिति को मजबूत कर दिया था