
ग्वालियर। आज पत्रकारों को आत्मावलोकन करने की आवश्यकता है कि हमारे पत्रकारों ने देश हित, समाज को जोडऩे एवं समाज में सद्भाव स्थापित करने के लिये जो पत्रकारिता शुरू की थी, क्या हम उसी दिशा में जा रहे हैं। कहीं हम गलत दिशा में तो पत्रकारिता नहीं कर रहे। आज समाचारों का चयन ऐसा होना चाहिये कि वह समाज को आपस में जोडे एवं सत्य यदि समाज हित में नही हंै तो हमें उसे भी छिपाना चाहिये। यही उद्देश्य आदि पत्रकार देवषिज़् नारद जी की पत्रिकारिता का था। उक्त आशय के विचार लोकसभा टी.वी के प्रधान संपादक डॉ. आशीष जोशी ने आज बुधवार को मामा माणिकचंद बाजपेई स्मृति सेवा न्यास के तत्वाधान में आयोजित देवषिज़् नारद जयंती पत्रकारिता सम्मान समारोह एवं समाज, सद्भाव और मीडिया विषय पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में व्यक्त किये। इस अवसर पर कायज़्क्रम के मुख्य अतिथि सहारा न्यूज नेटवकज़् के संपादक श्री मनोज मनु थे।
जीवाजी विश्वविद्यालय के गालव सभागार में आयोजित।
कार्यक्रम में मुख्य वक्त्ता डॉजोशी ने कहा
कि मामाजी पत्रकारिता के शीषज़् पुरूष एवं प्रेरणा स्त्रोत हैं। उन्होने कहा कि देवषिज़् नारद के बारे में समाज में अलग अलग धारणायें हंै लेकिन उनका उद्देश्य समाज हित में ही कायज़् करना था। समाज में किस प्रकार सद्भाव स्थापित हो एवं आसुरी शक्तियां परास्त हों तथा अच्छी शक्तियां विजयी हो यही उनका उद्देश्य था। डॉ. जोशी ने कहा कि अभी हाल ही में कुछ घटनायें ऐसी हुयी हंै जिसमें हम पत्रकारिता के मूल सिद्वान्त को भूले हैं, कहीं ना कहीं इसकी अवहेलना ने समाज के सद्भाव को बिगाडने का काम किया है। अब आये दिन समाचारों को इस तरीके से प्रस्तुत किया जाता है जो कि समाज के सद्भाव को बिगाडते हैं जो कि गलत है। आज सोशल मीडिया भी बहुत प्रभावी है इससे हमें सूचनायें तो शीघ्र मिल रही हैं लेकिन ज्यादातर सूचनायें भ्रामक होती हैं इस प्रकार के भ्रम से समाज में अराजकता फैल रही है। कहीं ना कहीं बाजारवाद का असर मीडिया में दिखाई दे रहा है। लोकतंत्र के बाकी तीन स्तम्भ तो समाज के प्रति जबावदेह हैं, लेकिन अपने आप को चैथा स्तम्भ कहने वाले मीडिया को भी समाज
के प्रति जबावदेह होना चाहिये। इसके साथ ही इस प्रकार के माहौल से अब मीडिया की प्रमाणिकता भी संदेह के घेरे में है। देशकाल, परिस्थिति व समाज हित का आंकलन करना मीडिया का काम है। कायज़्क्रम के प्रारम्भ में अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती एवं देवषिज़् नारद को माल्यापणज़् कर दीप प्रज्जवलित किया गया। कु. प्राची चाकणकर ने सरस्वती वंदना कर कायज़्क्रम का शुभारंभ किया। स्वागत भाषण कायज़्क्रम संयोजक दीपक तोमर ने दिया एवं कायज़्क्रम की रूपरेखा एवं
प्रस्तावना वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण दुबे ने रखी। कायज़्क्रम में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के सह, प्रांत प्रचार प्रमुख ओम प्रकाश जी सिसौदिया, सह प्रांत प्रचार प्रमुख विजय जी दीक्षित, राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती प्रमिला वाजपेयी, माखन लाल पत्रकारिता विवि के रीजनल सेंटर की सहायक प्राध्यापक डॉ. नीति यादव, , दिनेश चाकणकर, जीवाजी विवि के पत्रकारिता एवं संचार विभाग के समन्वयक डॉ. शान्तिदेव सिसोदिया, राकेश अचल सहित बडी संख्या में पत्रकार एवं समाज के प्रबुद्वजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भारत विकास परिषद के प्रांताध्यक्ष दीपक भार्गव आभार आरएसएस के ग्वालियर जिला प्रचार प्रमुख निशांन्त शर्मा ने व्यक्त किया।
मामाजी के व्यक्तित्व में देखा है देवषिज़् नारद जी को: मनु
मामा माणिकचंद बाजपेई स्मृति सेवा न्यास के तत्वाधान में आयोजित देवषिज़् नारद जयंती पत्रकारिता सम्मान समारोह एवं समाज, सद्भाव और मीडिया विषय पर आयोजित संगोष्ठि में मुख्य अतिथि सहारा न्यूज नेटवकज़् के संपादक श्री मनोज मनु ने कहा कि मैने कभी देवषिज़् नारद जी को तो नही देखा लेकिन मामा जी में उनको साक्षात देखा है। मामा जी का व्यक्तिव इतना विशाल था कि फटा कुर्ता, टूटे जूते में भी वह कभी पत्रिकारिता में समाज हित समझौता नही करते थे। मामा जी ने जो कुछ भी किया समाज के लियें किया तथा समाज को सही व गलत बताने के लियें ही पत्रकारिता की। श्री मनु ने कहा कि मामा जी का व्यक्तिव ऐसा था कि पूवज़् प्रधान मंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी ने सावज़्जनिक मंच पर मामा जी के चरण स्पशज़् कर कहा कि आज मैं जो भी हूं मामा जी के गुरूत्व के कारण ही हूं। श्री मनु ने कहा कि जैसे जैसे समय बदल रहा है पत्रकारिता भी बदली है अब पत्रकार हाईटेक हो गयें है तथा सूचना के क्षेत्र में क्रान्ति आई है। उन्होने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से समाज व सद्भाव कैसे बन सकता है इसकी जिम्मेदारी समाज की ही है, जब तक समाज सामने नही आयेगा घटनायें होती रहेगी भले ही कितने काननू बन जाय।ें श्री मनु ने कहा कि आज समाज को जोडने मे ं पत्रकारो ं का बहुत महत्वपूणज़् योगदान है। हमारे पूवज़् पत्रकार हमे हमेशा प्रेरणा देते रहे है।
इन पत्रकारों का हुआ सम्मान
समारोह में राज एक्स्प्रेस के वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप तोमर, दैनिक भास्कर के पत्रकार रामकृष्ण उपाध्याय, पत्रिका के फोटो ग्राफर नीरज सिरोहिया, नई दुनिया की पत्रकार एश्वयाज़् दुबे, ईटीवी के वरिष्ठ पत्रकार महेश शिवहरे एवं न्यूज नेशन के कैमरामैन राजकुमार कुशवाह को अतिथियों द्वारा शॉल श्रीफ ल एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।