Homeप्रमुख खबरेंनितिन नबीन ने भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया

नितिन नबीन ने भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया

नई दिल्ली 15दिसंबर 2025/भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने आज नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में कार्यभार ग्रहण किया।आज राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने पर भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा तथा पूर्व भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें बधाई दी। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री नड्डा ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री नबीन के संगठनात्मक कौशल से भाजपा की जनसेवा और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को एक नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि श्री नबीन भाजपा सरकार की कल्याणकारी नीतियों और संगठन के विचारों को जनता तक पहुंचाएंगे।
नबीन पार्टी के इतिहास में सबसे युवा कार्यकारी अध्यक्ष हैं और बिहार से इस पद पर नियुक्त होने वाले पहले भाजपा नेता हैं। वे वर्तमान में पटना जिले के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार में उनके पास सड़क निर्माण विभाग हैं। लगभग दो दशक के संगठनात्मक अनुभव के साथ श्री नबीन ने पार्टी के भीतर कई महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई हैं इनमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के बिहार अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी पद शामिल हैं।
इसी बीच, नितिन नबीन के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुए श्री शाह ने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन का और विस्तार होगा। श्री शाह ने कहा कि श्री नबीन नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों और पार्टी की विचारधारा को जनता तक पहुंचाएंगे।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments