Homeप्रमुख खबरेंनोट के बदले वोट : मुंबई के होटल में 5 करोड़ के...

नोट के बदले वोट : मुंबई के होटल में 5 करोड़ के बीच घिरे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, BVA का हंगामा, तावड़े बोले आरोप निराधार

 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव मतदान से कुछ घंटे पहले मुंबई में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े एक होटल में 5 करोड़ केश के साथ घेरे गए, बहुजन महा विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें रुपयों के साथ घेरा पैसे बांटने का आरोप लगाया, तावड़े ने इसका खंडन करते हुए कहा यह साजिश है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार 20 नवंबर को मतदान होने वाला है . इससे पहले मुंबई के विरार में हंगामा मच गया है. विनोद तावडे पर पैसे बांटने का आरोप लगा है. बहुजन विकास अघाड़ी ने आरोप लगाए हैं चुनाव से एक दिन पहले पैसे बांटने के आरोप लगाए गए हैं. बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव हैं विनोद तावड़े. हंगामे की एक तस्वीर भी सामने आई है

विरोधियों ने पूरे विवांता होटल को इस समय सील कर दिया है. स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है. बता दें कि इस इलाके में BVA की स्थिति काफी मजबूत मानी जाती है. BVA कार्यकर्ताओं का आरोप है कि तावड़े वोटिंग के लिए नकदी बांटने आए थे. इस बीच कई पुलिस अधिकारी भी होटल पहुंच गए हैं. विवांता होटल में BVA के कार्यकर्ता जमा होते जा रहे हैं.

बेटे के साथ होटल पहुंचे हितेंद्र ठाकुर

इस बवाल के बीच बहुजन विकास अघाड़ी के चीफ हितेंद्र ठाकुर होटल पहुंच गए हैं. उनके साथ उनके बेटे क्षितिज ठाकुर भी हैं. हितेंद्र का आरोप है कि विनोद तावड़े 5 करोड़ के साथ यहां पर आए थे. उनके पास से दो डायरियां बरामद हुई हैं. बता दें कि हितेंद्र और उनके बेटे दोनों ही वसई और नालासोपारा से मौजूदा विधायक हैं. नालासोपारा की सीट से क्षितिज इस बार फिर चुनावी मैदान में हैं.

सबूत हैं तो EC के पास जाएं: अमित मालवीय

इस घटना पर बीजेपी IT सेल के हेड अमित मालवीय का भी बयान आया है. उन्होंने कहा है कि अगर विपक्ष के पास ऐसे कोई सबूत हैं तो उन्हें चुनाव आयोग के पास जाना चाहिए. मालवीय ने इस घटना को साजिश करार दिया है. उन्होंने कहा,’चुनाव से 24 घंटे पहले नेता अपने बूथ का मैनेजमेंट देखते हैं. ऐसा ड्रामा हारने वाले नेता करते हैं, जो इस समय नालासोपारा में हो रहा है. उन्होंने कहा है कि उस होटल में हमारे संगठन की बैठक चल रही थी.’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments