Homeप्रमुख खबरेंपत्नी के मुंह, नाक और आंख में फेवीक्विक डाल मौत की...

पत्नी के मुंह, नाक और आंख में फेवीक्विक डाल मौत की नींद सुलाया

विदिशा : मध्यप्रदेश के विदिशा में 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पत्नी के मुंह, नाक और आंख में फेवीक्विक (Fevikwik) डाल दिया. इससे दम घुटने से महिला की मौत हो गई. कोतवाली पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक आरएन शर्मा ने बताया कि राजपूत कॉलोनी में रहने वाले हल्केराम कुशवाह (40) ने अपनी पत्नी दुर्गा बाई के मुंह, नाक और आंख में फेवीक्वीक ग्लू (टूटी चीजों को जोड़ने वाला द्रव) डाल दिया. इससे दम घुटने से दुर्गा बाई की मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपने दोनों बच्चों को घर से बाहर भेज दिया और इस वारदात को अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि घटना तब सामने आयी जब आरोपी का नाबालिग बेटा शाम को घर वापस लौटा और उसने अपनी मां को मृत पाया. 15 वर्षीय नाबालिग बेटे की शिकायत पर पुलिस ने हल्केराम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments