ग्वालियर / पत्रिका समाचार पत्र में संपादकीय सहयोगी राजेंद्र ठाकुर (बंटी) का बुधवार की दोपहर को सडक़ हादसे में दुखद निधन हो गया। उनके परिवार में मां, पत्नी और तीन बेटियां हैं। उनकी अंतिम यात्रा गुरुवार को सुबह आठ बजे उनके निज निवास डी-11 विनयनगर सेक्टर-4 से लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी। जनसंपर्क विभाग एवं पत्रिका परिवार सहित शहर के अन्य पत्रकारगणों ने श्री राजेन्द्र ठाकुर के निधन पर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की है। Shabdshakti news राजेन्द्र ठाकुर के निधन पर अपनी गहन शोक संवेदना व्यक्त करती है साथ ही ईश्वर से प्रार्थना करती है कि उनके परिवार को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
पत्रकार राजेंद्र ठाकुर का सड़क दुर्घटना में दु:खद निधन
RELATED ARTICLES