Homeप्रमुख खबरेंपद्म भूषण दाजी ने शिक्षकों, स्वास्थ्य एवं पुलिसकर्मियों, छात्रों को हार्टफुलनेस...

पद्म भूषण दाजी ने शिक्षकों, स्वास्थ्य एवं पुलिसकर्मियों, छात्रों को हार्टफुलनेस ध्यान से किया तनावमुक्त 

कहा आज की जीवन शैली में ध्यान अति आवश्यक

ग्वालियर/ पद्म भूषण से सम्मानित श्री रामचंद्र मिशन के अध्यक्ष, हार्टफुलनेस ध्यान के आध्यात्मिक मार्गदर्शक और हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट के संस्थापक कमलेश डी पटेल (दाजी) ने आज ग्वालियर शहर के शिक्षकों, स्वास्थ्य एवं पुलिसकर्मियों, छात्रों तथा उपस्थित शहर वासियों को तनावमुक्त क‍िया. उन्होंने भदरौली स्थित हार्टफूलनेस आश्रम में हार्टफुलनेस ध्यान किया साथ ही उनसे चर्चा की, इस दौरान हार्टफुलनेस मुख्यालय कान्हा शांतिवनम हैदराबाद से आए श्री संजय सहगल , आशीष सिंह, मध्यप्रदेश के रीजनल फैसिलिटेटर गजेंद्र गौतम, डॉक्टर बिंदु सिंघल , जिला योग प्रभारी दिनेश चाकणकर डॉक्टर लोकेंद्र सिंह, आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संयोजन श्रीमती अर्चना शर्मा के द्वारा किया गया। दाजी ने कहा कि भारत ही एकमात्र ऐसा देश है, जो विश्व की आध्यात्मिक नींव को परिपूर्ण और निर्मित कर सकता है. अध्यात्म के बिना कोई भी देश जीवित नहीं रह सकता. हमारे ऋषियों ने अनुभव किया था कि कण-कण में देवत्व का वास है. हार्टफुलनेस के वैश्विक गुरु दाजी ने बताया कि किस तरह से आज की जीवन शैली में ध्यान अति आवश्यक है। हार्टफुलनेस संस्था के द्वारा ध्यान बहुत ही सहज रूप में कराया जाता है यह जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उपयोगी है हार्टफुलनेस संस्था के द्वारा लगभग 166 देशों में प्रणाहूति आधारित ध्यान कराया जाता है इसके मुख्य चरण हैं प्रातः का ध्यान, शाम की सफाई एवं रात्रि की सार्वभौमिक प्रार्थना। हार्टफुलनेस संस्था के प्रशिक्षकों, अभ्यासी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं में निशुल्क ध्यान कराया जाता है अभी हाल ही में जन अभियान परिषद के साथ हार्टफुलनेस संस्था ने ग्रामीण स्तर पर ध्यान कराया यह ध्यान स्कूल शिक्षा विभाग , स्वास्थ्य विभाग,पुलिस विभाग , उच्च शिक्षा विभाग एवं अन्य विभागों में निशुल्क कराया जा रहा है।
कार्यक्रम में संपूर्ण प्रदेश से लोगों ने सहभागिता की एवं शहर से बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित हुए। महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें कई विद्यालयों,महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों के फैकल्टी स्टाफ के साथ-साथ वहां के छात्र भी बड़ी संख्या में आए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments