ग्वालियर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख ओमप्रकाश सिसोदिया ने भारतीय चित्र साधना के अखिल भारतीय फिल्म समारोह, चित्र भारती फिल्म समारोह 2022 के पोस्टर का लोकार्पण ग्वालियर के राजा मानसिंह तोमर संगीत विश्विद्यालय में किया।
इस अवसर पर श्री सिसोदिया ने कहा कि चित्र भारती युवाओं को आगे बढऩे के लिए अवसर उपलब्ध करवा रही है। आज का सिनेमा पश्चिम की नकल कर रहा है। सिनेमा में भारतीय मूल्यों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। भारतीय चित्र साधना भारतीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाले सिनेमा को बढ़ावा दे रहा है। श्री सिसोदिया ने बताया कि प्रत्येक दो वर्ष पर होने वाला यह समारोह इस बार 18 से 20 फरवरी 2022 तक भोपाल में आयोजित किया जाएगा। चित्र भारती मध्यभारत के प्रांत सह संयोजक दिनेश चाकणकर ने बताया कि चित्र भारती फिल्म फेस्टिवल का प्रत्येक संस्करण सामाजिक और राष्ट्रीय प्रासंगिकता के विषयों पर प्रविष्टियां आमंत्रित करता है। विषयों का निर्णय पारंपरिक और समसामयिक मुद्दों को ध्यान में रखकर किया जाता है। चित्र भारती फिल्म फेस्टिवल सीबीएफएफ फिल्म उद्योग के अग्रणी पेशेवर के साथ अपने प्रत्येक फेस्टिवल के दौरान मास्टर कक्षाएं आयोजित करता है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. साहित्य कुमार नाहर, सतपुड़ा चलचित्र समिति के सहसचिव चंद्रप्रताप सिकरवार एवं कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत शर्मा उपस्थित रहे।
पश्चिम की नकल में डूबते सिनेमा में भारतीय मूल्यों को बढ़ावा देने की आवश्यकता
RELATED ARTICLES