HomeBreakingमध्यप्रदेश में कांग्रेस ने राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर समय मांगा, चार निर्दलियों...

मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर समय मांगा, चार निर्दलियों के समर्थन का दावा,राज्यपाल ने पूरे नतीजे आने पर मिलने की बात कही

Election breaking 11.44 pm कांग्रेस ने चार निर्दलियों के समर्थन का दावा किया

 

Election breaking 11.41pm मध्यप्रदेश में असमंजस बरकरार कांग्रेस 113 भाजपा 109 पर आगे

Election breaking 11.37 pm राज्यपाल ने पूरे नतीजे आने से पहले कांग्रेस के आग्रह को ठुकराया

Election breaking 11.15 pm कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में सरकार बनाने का दावा पेश करने आज रात ही राज्यपाल से चिट्ठी लिखकर समय मांगा

Election breaking 11.6 pm  शिवराज सरकार के मंत्री रामपाल सिंह, सुरेंद्र पटवा, राजेंद्र शुक्ल, नरोत्तम मिश्रा, विजय शाह, संजय पाठक, गोपाल भार्गव और भूपेंद्र सिंह ने चुनाव जीत लिया

Election breaking 10.58 pm शिवराज सरकार के जो मंत्री चुनाव हारे हैं, उनमें अर्चना चिटनीस, ओमप्रकाश धुर्वे, ललिता यादव, अंतर सिंह आर्य, लाल सिंह आर्य, जयभान सिंह पवैया, रुस्तम सिंह, बालकृष्ण पाटीदार, शरद जैन, उमाशंकर गुप्ता एवं दीपक जोशी शामिल हैं। शिवराज सरकार के स्वास्थ राज्य मंत्री भी चुनाव हार गए हैं| कांग्रेस के विनय ने शरद जैन को 786 मतों से हराया,

Election breaking 9.46 pm भोपाल दक्षिण पश्चिम सीट से उमाशंकर गुप्ता हारे, पी सी शर्मा कांग्रेस 4727 से जीते 

Election breaking:9.35 बुरहानपुर में भाजपा को दोहरा झटका लगा है, यहां निर्दलीय प्रत्याशी ठाकुर सुरेंद्र सिंह ने मंत्री अर्चना चिटनीस को मात दी है, मंत्री रहते हुए भी चिटनीस न अपनी सीट बचा पाई और न ही जिले में कमल खिला| दूसरी सीट नेपानगर में भी कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है|  बुरहानपुर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी ठा. सुरेंद्र सिंह ने 5 हज़ार से ज्यादा वोटों से भाजपा की अर्चना चिटनीस को हराया वही नेपानगर से कांग्रेस की सुमित्रा कसडेस्कर ने भाजपा की मंजू दादु को 1400 से ज्यादा वोट से हराया।  बुरहानपुर जिले से भाजपा की दोनों वर्तमान विधायक चुनाव हारे

Election breaking 9.22 pm छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को सफलता, राजस्थान में भी भाजपा परास्त कांग्रेस सरकार बनाने की ओर, मिजोरम में कांग्रेस का सूपड़ा साफ MNF को बहुमत, तेलंगाना में कांग्रेस को बड़ा झटका TRS बनाएगी सरकार, मध्यप्रदेश में समाचार लिखे जाने तक BJP और कांग्रेस में कांटे की टक्कर bjp 111 और कांग्रेस 112 पर आगे

Election breaking  9.22 pm:अभी तक स्तिथि साफ नहीं हो पाई है| आयोग ने काउंटिंग में लग रहे ज़्यादा समय पर सफाई देते हुए कहा है कि रात 10 बजे तक पूरे नतीजे आने की संभावना है| विभिन्न सीटों पर दो से लेकर छह सात राउंड तक की काउंटिंग अभी बाकी है|

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments