नीतीश ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि सब मिलकर चलेंगे और सब साथ हैं। मोदी फिर से एक बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।
नडीए की आज बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी को सर्वसहमति से संसदीय दल का नेता चुना गया। एनडीए संसदीय दल के नेता चुने जाने के बाद पीएम मोदी ने कहा,’ एनडीए हिंदुस्तान का सबसे सफल प्री-पोल अलायंस है. मैं ह्रदय से सबका बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं. खुशी की बात है कि इतने बड़े समूह का मुझे स्वागत करने का अवसर मिला है. जो साथी विजयी होकर आए हैं, वे सभी अभिनंदन के अधिकारी हैं. मेरा बहुत सौभाग्य है. एनडीए के नेता के रूप में आप सब साथियों ने सर्वसम्मति से चुनकर नया दायित्व दिया है और इसके लिए मैं आपका बहुत-बहुत आभारी हूं. 2019 में मैंने एक बात पर बल दिया था विश्वास. जब आप मुझे फिर से एक बार ये दायित्व देते हैं तो इसका मतलब है कि हम दोनों के बीच आपस में विश्वस का सेतु अटूट है. ये अटूट रिश्ता विश्वास की मजबूत धरातल पर है. ये सबसे बड़ी पूंजी होता है. आप सबके लिए जितना धव्यवाद करूं, उतना कम है.’
इससे पूर्व शुरुआत में संसदीय दल की बैठक में नरेन्द्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी को लेकर उन्होंने नरेन्द्र मोदी का स्वागत किया। इस दौरान बैठक में ‘तीसरी बार मोदी सरकार’ के नारे भी लगे।
संसदीय दल की बैठक में बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जिस घड़ी का इंतजार था वो घड़ी अब आ गई है। हमारी पहली बार ओडिशा में सरकार बनी है। आंध्र प्रदेश में भी एनडीए की सरकार है। सिक्किम में भी एनडीए की सरकार है।
बीजेपी नेता राजनाथ सिंह ने संसदीय बोर्ड की बैठक में नरेन्द्र मोदी का नाम प्रधानमंत्री पद के लिए प्रस्तावित किया । उन्होंने कहा इस पद के लिए नरेन्द्र मोदी ही सबसे योग्य उम्मीदवार है। पिछले 10 साल में उनके नेतृत्व में देश काफी आगे बढ़ा है। दुनिया में पहली बार एनडीए की सरकार को लगातार तीसरी पर जनता ने चुना है।
एनडीए संसदीय दल की बैठक में राजनाथ सिंह ने नरेन्द्र मोदी का नाम प्रधानमंत्री पद के लिए अनुमोदित किया। इस प्रस्ताव का अमित शाह ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने नई ऊंचाईयों को छुआ है। आने वाले समय में भी देश नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इतिहास रचेगा।
राजनाथ सिंह के प्रस्ताव का बीजेपी नेता नितिन गडकरी और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अगले 5 साल में भारत एक नई ताकत बनेगा।
चंद्रबाबू नायडू और नीतिश कुमार ने नरेन्द्र मोदी को समर्थन दिया । नीतीश कुमार ने कहा कि अब वह पूरी तरह से बीजेपी के साथ हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि 10 साल में जो काम बचा है उसे भी अगले 5 साल में पूरा कर लिया जाएगा। नीतीश ने कहा कि सब मिलकर चलेंगे और सब साथ हैं। मोदी फिर से एक बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि बीजेपी के साथ हमारा गठबंधन फेविकोल का जोड़ है। यह टूटेगा नहीं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश काफी आगे बढ़ेगा। उन्हें मेरी बहुत शुभकामनाएं।
एनडीए संसदीय दल की बैठक पुराने संसद भवन में आयोजित की गई है। इसमें शामिल होने के लिए एनडीए से सभी समर्थक दलों के सांसद मौजूद हैं। इसके अलावा बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमत्री के अलावा सभी नव निर्वाचित सांसद बैठक में मौजूद हैं।
इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों को शुक्रवार की जरूरी बैठक के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली बुलाया है। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव रिजल्ट की समीक्षा के लिए 7 जून को भाजपा शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम की दिल्ली में मीटिंग है। 9 जून को नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए भूटान के किंग, श्रीलंका के राष्ट्रपति और नेपाल, बांग्लादेश और मॉरीशस के प्रधानमंत्रियों सहित कई प्रमुख नेताओं को निमंत्रण भेजा है।