पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कमल माखीजानी की पुत्री की अंतिम यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों लोग
भाजपा जिलाध्यक्ष ने शोक संतप्त परिजनों से मिल बंधाया ढांढ़स
ग्वालियर / भारतीय जनता पार्टी के पूर्व ग्वालियर अध्यक्ष श्री कमल माखीजानी की बेटी कृतिका का सोमवार को निधन हो गया। गंभीर रूप से बीमार कृतिका का गुडग़ांव के फोर्टिस में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान सोमवार को कृतिका ने दम तोड़ दिया।
कृतिका का शव सोमवार रात तक ग्वालियर लाया गया। जहां मंगलवार को श्री कमल माखीजानी के निज निवास से लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम तक शव यात्रा पहुंची, जहां उनके पार्थिव शरीर का लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया गया। शव यात्रा में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
शोक की इस घड़ी में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि एक पिता के लिए इतनी कम उम्र में अपनी बेटी को खोना बहुत बड़ा हृदयाघात है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे व शोकाकुल परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने श्री माखीजानी के इस मुश्किल समय में सांत्वना देकर ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ होने का विश्वास दिलाया।
पूर्व सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य श्री यशवंत इंदापुरकर, प्रांत प्रचारक श्री विमल गुप्ता, सभापति श्री मनोज तोमर, श्री जयप्रकाश राजौरिया, श्री विवेक जोशी, पूर्व सभापति श्री राकेश महौर, श्री अशोक जैन स्वदेश के समूह संपादक श्री अतुल तारे, वरिष्ठ पत्रकार श्री चंद्रवेश पाण्डे, डॉ. राकेश पाठक, श्री यशवर्धन जैन, श्री राकेश खुरासिया, श्री राजेश दुबे, वरिष्ठ नेता श्री वेद प्रकाश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्री अरुण कुलश्रेष्ठ, श्री गंगाराम बघेल, मीडिया विभाग के प्रदेश सदस्य श्री बृजराज सिंह, जिला महामंत्री श्री विनय जैन, श्री राजू पालैया, उपाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र राणा, श्री रामेश्वर भदौरिया, श्री सुधीर गुप्ता, श्री राजू सेंगर जिला मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा, श्री शैली शर्मा, डॉ कुलदीप चतुर्वेदी, श्री गिरिराज कंसाना, श्री अमित जादौन, जिला मीडिया प्रभारी श्री नवीन चौधरी, श्री नरेश पुरुषवानी, श्री अजय महेंद्रू, डॉ अरविंद राय, श्री त्रिलोक शर्मा, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रतीक तिवारी, श्री सतीश वोहरे, श्री बिरजू शिवहरे, वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रदीप मांडरे, श्री देवश्री माली, श्री धीरेंद्र सिंह पवैया मुन्ना, श्री पीताम्बर प्रताप सिंह, श्री संजय शर्मा, श्री जगत कौरव, श्री रवि तोमर, श्री गंगाराम बघेल श्री मोहित जाट, श्री धर्मेंद्र नायक, श्री मुलायम सिंह यादव, श्री अचल चौधरी, श्री मधुसूदन भदौरिया, श्री राज चढढ़ा, श्री नियाज मोहम्मद, श्री महेंद्र सिंह यादव, श्री सुनील श्रीवास्तव, श्री अरविंद रघुवंशी, श्री उपेंद्र नेता प्रतिपक्ष, श्री हरपाल डॉक्टर राकेश रायजादा, श्री राजेंद्र दंडौतिया, श्री अशोक साहू, श्री रामदास मिश्रा, डॉ कुमार विश्वास, श्री विष्णुवर्धन भट्ट, डॉ निशिकांत मोघे, श्री बिरजू शिवहरे, श्री पंकज शर्मा, श्री योगेश तिवारी, श्री मोनू राणा, श्री स्वतंत्र सक्सेना, फोटोग्राफर श्री केदार जैन, श्री प्रिंस मझवार, श्री प्रांशु सेजवलकर, श्री विवेक चौहान, श्री अनिल चौधरी, श्री शुभम चौधरी, श्री त्रिलोक शर्मा सहित मण्डल अध्यक्ष, शहर के वरिष्ठ व्यवसायी, समाजसेवी कवि एवं साहित्यकार सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।