Homeग्वालियर अंचलपूर्व सरपंच को भारी पड़ा शासकीय धनराशि का दुरूपयोग,30 दिन कारावास...

पूर्व सरपंच को भारी पड़ा शासकीय धनराशि का दुरूपयोग,30 दिन कारावास में रखने के आदेश

शासकीय धनराशि का दुरूपयोग करना भारी पड़ा
सूखापठा की पूर्व सरपंच को 30 दिन के लिए कारावास में रखने के आदेश जिला पंचायत सीईओ श्री तिवारी ने जारी किया वारंट

ग्वालियर / शासकीय धन का दुरूपयोग करने वाले पूर्व सरपंचों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं विहित प्राधिकारी श्री आशीष तिवारी ने पंचायत राज अधिनियम की धारा-92 के तहत ग्राम पंचायत सूखापठा की पूर्व सरपंच श्रीमती पूजा परिहार को 30 दिन के लिए कारावास की सजा सुनाई है।
जनपद पंचायत डबरा की ग्राम पंचायत सूखापठा की पूर्व सरपंच श्रीमती पूजा परिहार द्वारा गाँव में मंजूर हुए आँगनबाड़ी भवन की 3 लाख 11 हजार रूपए की राशि का दुरूपयोग करने का आरोप जाँच में सही पाया गया है। आंगनबाड़ी भवन का निर्माण अत्यंत निम्न गुणवत्ता का हुआ है। जो पूर्णत: अनुपयोगी पाया गया।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आशीष तिवारी द्वारा पूर्व सरपंच श्रीमती पूजा परिहार के विरूद्ध मध्यप्रदेश पंचायतीराज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 92 के अंतर्गत वसूली का प्रकरण पंजीबद्ध कर उक्त राशि चुकाने हेतु युक्तियुक्त समय दिया गया। किंतु उन्होंने रकम नहीं चुकाई। प्रकरण में अधिनियम की धारा 89 अंतर्गत प्राप्त जांच प्रतिवेदन अनुसार दोषी साबित होने के कारण विचार उपरांत अंतिम आदेश पारित कर 15 दिवस में रकम शासकीय कोष में जमा करने के लिए आदेशित किया गया था, किंतु पूर्व सरपंच द्वारा राशि जमा नहीं कराई गई।
इसके बाद विहित प्राधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ग्वालियर न्यायालय ने मध्यप्रदेश पंचायतीराज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 92 की उप धारा 2 के अधीन पूर्व सरपंच पूजा परिहार को जेल में सुपुर्द करने के लिए वारंट जारी किया है। केन्द्रीय कारागार के अधीक्षक को इस आदेश का पालन करने के लिये निर्देशित किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments