मध्यप्रदेश विधानसभा में आज प्रोटेम स्पीकर को परम्परा से अलग हटकर नियुक्त किये जाने के बाद भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष चुनाव का विरोध करते हुए सदन का बहिष्कार किया। उधर दूसरी ओर कांग्रेस ने एन प्रजापति को विधानसभा अध्यक्ष घोषित कर दिया।
पूर्वमुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने विधानसभा के बाहर भीड़ भरे संवाददाता सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष की चुनाव प्रतिक्रिया को घोर अलोकतांत्रिक व मनमानी पूर्ण बताया और कहा कि प्रोटेम स्पीकर के लिए भाजपा प्रत्याशी विजय शाह का नाम ही नहीं लिया गया। शिवराज ने कहा कि आज लोकतंत्र के लिए कालादिन है उन्होंने इसके खिलाफ भाजपा विधायकों द्वारा विधानसभा से राज्यपाल भवन तक विरोध मार्च निकालने की घोषणा की । उन्होंने मांग की है कि गैरकानूनी तरीके से चुने गए विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव को रद्द करने किया जाए।शिवराज ने कहा कांग्रेस को सदन में बहुमत प्राप्त नहीं है इस कारण उसने अलोकतांत्रिक प्रक्रिया का सहारा लेकर लोकतंत्र की हत्या की है,नियम व परम्परा दोनों की धज्जियां उड़ाई गई है।