Homeप्रमुख खबरेंप्रधानमंत्री मोदी की सोना न ख़रीदने की अपील के बाद आज ज्वेलरी...

प्रधानमंत्री मोदी की सोना न ख़रीदने की अपील के बाद आज ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट

मुंबई 11 मई 2026/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से विदेशी मुद्रा बचाने के लिए सोना न ख़रीदने की अपील की है. इसके बाद सोमवार को ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.

प्रमुख ज्वैलरी कंपनियों के शेयरों में 10% से ज़्यादा की गिरावट देखी गई है.

स्काई गोल्ड के शेयर्स में सबसे ज़्यादा 12% तक की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद यह 475 रुपये पर आ गए.

सेनको के शेयर क़रीब 11% टूटकर 325.05 रुपये पर पहुंच गए, जो पिछले भाव 365.40 रुपये से कम है.

कल्याण ज्वैलर्स के शेयर पिछले भाव 424.55 रुपये से क़रीब 10% गिरकर 382.10 रुपये पर आ गए.

टाइटन के शेयर शुरुआती कारोबार में क़रीब 8% गिरकर 4,150.10 रुपये तक पहुंच गए.

सुबह 10 बजे के आसपास सेंसेक्स 1.35% गिरकर 76,282.28 और निफ़्टी 1.23% गिरकर 23,877.80 अंक पर कारोबार कर रहा था.

सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में थे, इसमें भी ख़ासकर निफ़्टी कंज़्यूमर ड्यूरेबल्स सबसे ज़्यादा गिरा. यह सेक्टोरल इंडेक्स 3% से ज़्यादा नीचे कारोबार कर रहा था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments