Homeप्रमुख खबरेंप्रधानमंत्री मोदी के आगमन के पहले ही चिलचिलाती धूप के बावजूद भाजपा...

प्रधानमंत्री मोदी के आगमन के पहले ही चिलचिलाती धूप के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों में जोरदार उत्साह, सभास्थल पर पहुंचने लगे लोग

loksabha chunav 2019 PM MODI rally in sagar and gwalior in mp
  • प्रधानमंत्री मोदी आज मध्यप्रदेश के सागर व ग्वालियर में
  • केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह औरनितिन गडकरी  भी आज मध्यप्रदेश भी रविवार को करेंगे चुनावी सभाएं

ग्वालियर/सागर. मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव केदूसरे दौर के मतदान से पहले ही भाजपा ने तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए मोर्चा संभालना शुरू कर दियाहै। इसकी शुरुआत पांच मई से होने जा रही है। रविवार को मध्यप्रदेश के सागर और ग्वालियर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो सभाएं करेंगे। पहले ये सभाएं 6 मई को होनी थी। लेकिन, सागर में होने वाली सभाकी शिकायतचुनाव आयोग से किए जाने के बाद कार्यक्रम में बदलाव किया गया सागर में छह मई को होने वालीप्रधानमंत्री की सभा के संबंध मेंकांग्रेस ने चुनाव आयोग सेशिकायत की थी। इसमेंबतायाथा कि सागर में तीन विधानसभा क्षेत्र दमोह लोकसभा क्षेत्र में आतेहैं। छह मई को मतदान होना है। इसलिए सभा करने की अनुमति नहीं दी जाए। इसके बाद आयोग ने भाजपा को छह की बजाय पांच या सात सात मई को प्रधानमंत्री की सभा कराने की सलाह दी थी। भाजपा को पांच मई मुफीद लगी और अब इसी दिन मोदी की सभा होने जा रही है।

मोदीमय हुआ ग्वालियर अंचल

रविवार 5 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ग्वालियर में शाम प्रस्तावित आमसभा को लेकर पूरे ग्वालियर अंचल के चुनावी माहौल रविवार की सुबह से ही गरमाया हुआ है। ग्वालियर से सटी तीन लोकसभा सीटों मुरैना भिंड ग्वालियर से इस सभा में बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचने वाले हैं। समाचार लिखे जाने तक चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी से बेपरवाह भाजपा के कार्यकर्ताओं, वोटरों और ग्रामीण जनों का सभा स्थल की ओर आगमन प्रारम्भ हो चुका है। सम्भावना है शाम 5 बजते बजते तक एक लाख के करीब लोग सभा स्थल व आसपास पहुंच जाएंगे।

बभाजपा को उम्मीद है की आज की मोदी की सभा के बाद अंचल की तीनों लोकसभा सीटों पर जोरदार भगवा लहर चल पडेगी जिसके सामने कांग्रेस के हौंसले पस्त हो जाएंगे।

आआज आयोजित मोदी की सभा को लेकर जहां पार्टी के मध्यप्रदेश चुनाव प्रभारी स्वतन्त्र देव सिंह पिछले तीन दिनों से ग्वालियर में ही डेरा डाले हुए हैं। वहीं मध्यप्रदेश के पूर्वमुख्यमंत्री शिवराज सिंह सहित सभी बड़े नेता आज ग्वालियर पहुंच रहे हैं।

ग्वालियर प्रधानमंत्री 5 मई ग्वालियर यात्रा प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री को एयर फोर्स एयरबेस महाराजपुरा में शाम 5.30 बजे विमान से आगमन होगा । इसके बाद ग्वालियर मेला मैदान में आम सभा को संबोधित करेंगे एवं शाम 7 बजे एयरफोर्स एयरबेस से विमान द्वारा प्रस्थान करेंगे ।
यातायात मार्ग परिवर्तन
इस दौरान लक्ष्मणगढ़ चौराहा, एयर फोर्स स्टेशन तिराहा, डीडी नगर चौराहा, पिंटो पार्क चौराहा, पानी की टंकी तिराहा, सैनिक कॉलोनी शहीद गेट, बिडला अस्पताल से ब्रिगेडियर तिराहा, दूध डेरी तिराहा, इंद्रमणी नगर, मेला ग्राउण्ड तक के रास्ते में यातायात परिवर्तित रहेगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजिट के दौरान उक्त मार्ग पर मिलने वाली सड़कों पर ट्रेफिक डायवर्ट किया जायेगा। भारी वाहन बायपास से होकर गुजरेंगे। भारी वाहन लक्ष्मणगढ़, निरावली और अटल द्वार से अंदर प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
यहां से मिलेगा प्रवेश
मुख्य गेट
आम सभा में भिण्ड और मुरैना की ओर से आने वाले वाहन गोले का मंदिर चौराहे से पशु मेला गेट एवं पास ही स्थित मेला मैदान के मुख्य गेट से प्रवेश करेंगे एवं अपने वाहन पार्क करेंगे।
कुसुमाकर गार्डन पार्किंग
डबरा से और घाटीगांव की ओर से आने वाले तथा ग्वालियर शहर के लश्कर, मुरार क्षेत्र से आने वाले वाहन आकाशवाणी तिराहा, सूर्य नमस्कार तिराहा होकर कुसुमाकर गार्डन वाले गेट से प्रवेश कर पार्क करेंगे।
संस्कृति गार्डन
आमसभा हेतु आने वाले छोटे वाहन संस्कृति गार्डन के बगल से बने गेट से प्रवेश कर वाहन पार्क करेंगे।
पशु मेला गेटपार्किंग
आम सभा में आने वाले व्हीआईपी पासधारक व्यक्ति पशु मेला गेट के पास बने मुख्य मेला गेट से प्रवेश कर वाहन पार्क करेंगे व आमसभा स्थल में दाहिने ओर बने गेट से प्रवेश करेंगे। पीएम नरेन्द्र मोदी की आमसभा में शामिल होने के लिये पानी की बोतल, कैंची, माचिस, काले झंडे या पोस्टर आमसभा स्थल पर ले जाना पुलिस ने प्रतिबंधित किया है।

राजनाथ सिंह भी आएंगे: केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह भी 5 मई को कल दिल्ली से विशेष विमान द्वारा भोपाल पहुंचकर हेलीकॉप्टर द्वारा आकर गुना में दोपहर 1 बजे पार्टी प्रत्याशी केपी यादव के समर्थन में जनसभा, दोपहर 3 बजे देवास जिले के खातेगांव में पार्टी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। खातेगांव से भोपाल पहुंचकर शाम 4.25 बजे लखनऊ रवाना होंगे।

गडकरी उज्जैन में: इसी तरह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कल ही दिल्ली से विशेष विमान द्वारा इंदौर पहुंचकर हेलीकॉप्टर द्वारा उज्जैन के माधव सेवा न्यास सभागृह में सायं 4 बजे पार्टी प्रत्याशी अनिल फिरौजिया के समर्थन में जनसभा करेंगे। इसके पश्चात सायं 6.30 बजे भोपाल के होटल जहांनुमा पैलेस में प्रबुद्धजनों के साथ चर्चा करेंगे। भोपाल से रात्रि 8.30 बजे नागपुर के लिए प्रस्थान करेंगे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments