Homeप्रमुख खबरेंप्रभात झा ने अपनी नाराजगी की खबर को गलत बताया

प्रभात झा ने अपनी नाराजगी की खबर को गलत बताया

ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल  होने के साथ ही यह खबर आई थी कि प्रभात झा सिंधिया के भाजपा में शामिल होने से नाराज बताए जा रहे हैं। हालांकि श्री झा ने शाम होते होते अपने फेसबुक पेज सहित मीडिया से बातचीत में अपने नाराज होने की खबर को गलत बताते हुए इससे इनकार किया।

उन्होंने कहा कि मैं सिंधिया के भाजपा में शामिल होने से नाराज नहीं हूं। अगर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को कोई दिक्कत नहीं है तो मुझे क्यों होगी।  राज्यसभा के लिए तीसरी बार चुने जाने के सवाल पर प्रभात झा ने कहा कि जरूरी नहीं है कि मैं ही तीसरी बार मध्यप्रदेश से उच्च सदन के लिए चुना जाऊं। दूसरों को भी मौका मिलना चाहिए।

झा ने आगे कहा कि ये तो पार्टी का निर्णय है कि वो राज्यसभा में किसे भेजे। पिछली दो बार भी मुझे किसने भेजा? इसी पार्टी ने भेजा। तो मेरे पास नाराज होने का कोई कारण नहीं है। कुछ टीवी चैनलों समाचार वेबसाइटों और सोशल मीडिया पर प्रभात झा की नाराजी की खबर तेजी से फैली थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments