Homeदेशप्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सांसद पप्पू यादव पर फेंकी चप्पल,दो दिन पहले...

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सांसद पप्पू यादव पर फेंकी चप्पल,दो दिन पहले भगवा का किया था अपमान

नई दिल्ली 2 अगस्त 2026/पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव अपने दिल्ली स्थित आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी वहां  अचानक हंगामा हो गया और उनके ऊपर चप्पल फेंकी गई।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, इसी दौरान झड़प की स्थिति बन गई.

बताया जा रहा है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक व्यक्ति ने कथित रूप से सांसद पर हमला करने की कोशिश की. इसके बाद पप्पू यादव के समर्थकों ने उस व्यक्ति की पिटाई कर दी.

घटना के बाद पप्पू यादव ने कहा, “क्या कोई मेरे घर में घुसकर मुझ पर हमला कर सकता है? वह चाकू लेकर मुझ पर हमला करने आया था.”वहीं उनके साथ मौजूद एक व्यक्ति ने आरोप लगाया, “वह व्यक्ति हमला कर रहा था, फिर भी दिल्ली पुलिस उसे बचा रही थी.”

 यादव ने कहा, “मुझे मारने की साज़िश थी. वो तो मिलने वाले लोगों की वजह से मैं बच गया.”

प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान पप्पू यादव संसद में भगवा वस्त्र पहन कर पुजारी का अभिनय करने पर सफ़ाई दे रहे थे

इससे पहले प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान पप्पू यादव संसद में भगवा वस्त्र पहन कर पुजारी का अभिनय करने पर सफ़ाई दे रहे थे.

समाचार एजेंसी पीटीआई के एक वीडियो में दिखता है कि इसी बीच एक व्यक्ति ने कहा, “भगवा पहनकर आप भगवान राम की मूर्ति लेकर दूसरे आदमी के पैरों में रख रहे हैं. ये कहां का सम्मान किया आपने?”

इस पर पप्पू यादव ने पूछा, “आप कौन हैं?” दो तीन बार पूछने के बाद ही सांसद पर कोई चीज़ फेंकी गई.

इसी बीच उनके समर्थकों ने उन्हें बचाने और उस व्यक्ति को काबू करने की कोशिश की.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments