Homeमध्यप्रदेशप्रोफेसर सोलंकी और सांसद शेजवलकर के निवास पर सौजन्य भेंट करने पहुंचे...

प्रोफेसर सोलंकी और सांसद शेजवलकर के निवास पर सौजन्य भेंट करने पहुंचे सिंधिया

राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज अपने ग्वालियर प्रवास के दौरान पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी और ग्वालियर के सांसद विवेक शेजवलकर के निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की। इसके अलावा श्री सिंधिया ने ग्वालियर व्यापार मेला सहित कई अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत की।

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद श्रीमान ज्योतिरादित्य सिंधिया  शनिवार को पूर्व राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी  के निज निवास लाला का बाजार पर पहुंचे, जहां श्री सिंधिया ने श्री सोलंकी और उनके परिवारजनों से सौजन्य भेंट की। यहां प्रोफेसर सोलंकी के पुत्र वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश सोलंकी व अन्य

परिवार जनों ने श्री सिंधिया का परम्पगत ढंग से स्वागत किया इस अवसर पर श्री सिंधिया  के साथ मप्र सरकार के मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं परिवहन मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, किशन मुदगल, दीपक शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, रामसंुदर सिंह रामू, आशीष प्रताप राठौर आदि मौजूद थे।

इसके बाद श्री सिंधिया  ग्वालियर सांसद  विवेक नारायण शेजवलकर  के निज निवास नई सड़क पर पहुंचे, जहां श्री सिंधिया ने श्री शेजवलकर व उनके परिवारजनों से सौजन्य भेंट की इस अवसर पर श्री सिंधिया  के साथ मप्र सरकार के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं परिवहन मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, किशन मुदगल, दीपक शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, रामसंुदर सिंह रामू, आशीष प्रताप राठौर आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments