जी.वाय.एम.सी क्लब में कथा कार्यालय का भव्य शुभारंभ
ग्वालियर 5 नवंबर 2026/शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था जन उत्थान न्यास के तत्वाधान में ग्वालियर में भव्य श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन आगामी 30 नवंबर से 6 दिसंबर तक फूलबाग मैदान में होगा वाले इस भव्य धार्मिक महोत्सव में देश-विदेश में विख्यात सुप्रसिद्ध कथावाचक श्रद्धेय अनिरुद्धाचार्य जी महाराज अपने श्रीमुख से श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का अमृतपान कराएंगे।
इसी क्रम में आज अचलेश्वर मंदिर के समीप स्थित जी.वाई.एम.सी. क्लब परिसर में श्रीमद् भागवत कथा के कार्यालय का विधिवत एवं भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ फीता काटकर धार्मिक वातावरण में शुभारंभ की प्रक्रिया पंण्डित गिर्राज शरण गुरूजी ने संपन्न कराई। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों, धर्मप्रेमियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यालय के शुभारंभ मौके पर पण्डित महेश मुदगल्, कैंसर चिकित्सालय एवं शोध संस्थान के संचालक डाॅ. बी.आर. श्रीवास्तव, रामनिवास शर्मा, सतेन्द्र गुरूजी, हरिदास अग्रवाल, ऊदल सिंह यादव, सुरेश कस्तवार ‘दादा’, पुरूषोत्तम भार्गव, उत्तम सिंह कुशवाह, पण्डित विजय कब्जू, अवधेश कौरव, डाॅ. राकेश अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, श्रीमती सुधीर गायत्री मण्डेलिया, श्रीमती बबीता डाबर, श्रीमती सुनीता तोमर, कल्ली पण्डित, पवन जैन, अंकित कठठ्ल, सुरेन्द्र साहू, विनोद जैन, श्रीमती रेखा जाटव, अनूप शिवहरे, संदीप यादव, प्रतीक जैन ‘लालू’, विजय बहादुर त्यागी, के.पी. सिंह भदौरिया, जहान सिंह तोमर, सुरेश प्रजापति, छोटू मण्डेलिया, हिमांशु कीकन, डिम्पल भदौरिया, महेन्द्र शुक्ला, अभय कुमार सिंह समेत सैकड़ो की संख्या में धर्मालम्बी मौजूद रहे।