ग्वालियर। मध्य प्रदेश पत्रकार संघ और ग्वालियर प्रेस क्लब के सयुक्त तत्वाधान में फुलाबाग स्थित प्रेस क्लब भवन में आज बुधवार 28 सितंबर को शाम 4 बजे मध्य प्रदेश पत्रकार संघ फोटो जर्नलिस्ट प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेश जायसवाल की माता जी श्रीमती कस्तूरी जायसवाल पत्नी स्व. छोटे लाल जायसवाल के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की ।

इस मौके पर ग्वालियर प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा, सचिव सुरेश शर्मा, उपाध्यक्ष प्रदीप तोमर,मध्यप्रदेश पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र माथुर, स्टेट प्रेस क्लब महासचिव गुरशरण सिंह, वरिष्ठ पत्रकार डाक्टर सुरेश सम्राट, सुरेश डंडोतिया, बच्चन बिहारी, विनय अग्रवाल , अजय मिश्रा, संजय त्रिपाठी, राजीव अग्रवाल,राम किशन कटारे, ब्रज राज तोमर, फोटो जर्नलिस्ट रवि उपाध्याय, जयदीप सिकरवार, राकेश वर्मा, संजय भटनागर,महेश झा,मुकेश बाथम, विनोद मुहाने ,रविंद्र चौहान,सहित ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर सभापति मनोज तोमर , बीज निगम अध्यक्ष मुन्ना लाल गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माकिजानी , केट अध्यक्ष भूपेंद्र जैन, सहित जायसवाल परिवार ने शोक सभा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।