Homeग्वालियर अंचलफ्रीडम रन में 5 किलोमीटर दौड़कर देशभक्ति की अलख जगाई जवानों ने

फ्रीडम रन में 5 किलोमीटर दौड़कर देशभक्ति की अलख जगाई जवानों ने

सीआरपीएफ के केन्द्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय में हुआ फ्रीडम रन का आयोजन

ग्वालियर / आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सीआरपीएफ के केन्द्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय परिसर में भी फिट इंडिया फ्रीडम रन सहित अन्य गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इस कड़ी में एक सितम्बर को 5 किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया गया।
आईजी सीआरपीएफ श्री प्रमोद कुमार पाण्डेय ने इस दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौड़ में सीआरपीएफ के अधिकारियों और जवानों ने हिस्सा लिया। दौड़ पूरी होने के बाद सभी को फिट इंडिया मूमेंट का महत्व समझाया गया। साथ ही सभी को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने की विशेष बारीकियाँ बताई गईं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments