Homeप्रमुख खबरेंबंद हुआ कांग्रेस का किचन अब चन्दा वसूली की तैयारी

बंद हुआ कांग्रेस का किचन अब चन्दा वसूली की तैयारी

भोपाल। कांग्रेस पार्टी द्वारा भोपाल शहर में गरीबों को उपलब्ध कराया जा रहा है भोजन अब नहीं दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी ने अपना किचन बंद करने का ऐलान कर दिया है। पार्टी का अपना तर्क है परंतु सूत्रों का दावा है कि लगातार डिमांड बढ़ने के कारण कांग्रेस पार्टी ने किचन बंद कर दिया।

प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने तर्क दिया है कि जहां (पीसीसी कार्यालय इंदिरा भवन परिसर) पर कांग्रेस पार्टी का किचन था उस इलाके को प्रशासन ने कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया है। इसलिए किचन बंद करना पड़ा। हालांकि यह तर्क खारिज हो जाता है क्योंकि कांग्रेस पार्टी चाहती तो किचन को शिफ्ट कर सकती है। बंद करने की जरूरत नहीं थी। कांग्रेस पार्टी यदि राजनीति नहीं कर रही और जनता की सेवा ही उसका धर्म है तो नगर निगम को कच्ची सामग्री उपलब्ध करा सकती है। नगर निगम के प्रशिक्षित हलवाई भोजन बना देंगे और नगर निगम के कर्मचारी वितरण भी कर देंगे।
अब चन्दा वसूली की तैयारी
उधर कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने मीडिया को बताया कि प्रदेश अध्यक्ष  कमलनाथ के निर्देशानुसार शीघ्र ही कांग्रेस पार्टी कोरोना के कारण होने वाली असुविधाओं में जनता को राहत पहुंचाने के लिये एक कांग्रेस रिलीफ फंड की स्थापना कर रही है जिसके माध्यम से राहत सामग्री वितरण एवं सहायता की योजनायें चलाई जायेंगीं। जिसका प्रारूप शीघ्र ही घोषित किया जायेगा।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments