Homeप्रमुख खबरेंप्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा दिल्ली धमाके की...

प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा दिल्ली धमाके की साज़िश रचने वालों को ‘नहीं छोड़ा जाएगा

नई दिल्ली 11 नवंबर 2025/भूटान के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली ब्लास्ट की घटना पर कहा कि धमाके की साज़िश रचने वालों को ‘नहीं छोड़ा जाएगा. सभी ज़िम्मेदार लोगों को कड़ी सज़ा मिलेगी.’

थिम्पू में उन्होंने कहा, “मैं यहां भारी मन से आया हूं. दिल्ली में हुई भयानक घटना ने सभी को बेहद दुखी कर दिया है. मैं पीड़ित परिवारों के दुख को समझता हूं. पूरा देश उनके साथ खड़ा है. मैं पूरी रात सभी जांच एजेंसियों के संपर्क में था. हमारी जांच एजेंसियां इस मामले की तह तक जाएंगी.”

वहीं ‘दिल्ली डिफ़ेंस डायलॉग’ के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी लाल क़िला मेट्रो स्टेशन पर हुई दुःखद घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना ज़ाहिर की.

उन्होंने कहा, “मैं अपने नागरिकों को भरोसा देता हूं कि देश की अग्रणी एजेंसियां ​​गहन जांच कर रही हैं और इस त्रासदी के लिए जिम्मेदार लोगों को इंसाफ़ के कटघरे में लाया जाएगा.”

राजनाथ सिंह ने ये भी कहा कि जांच के नतीजे जल्द ही सार्वजनिक किए जाएंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments