Homeदेशबांग्लादेश में हिंदू विरोध जारी घर में लगाई आग भारत विरोधी बैनर...

बांग्लादेश में हिंदू विरोध जारी घर में लगाई आग भारत विरोधी बैनर लगाकर दी चेतावनी

बांग्लादेश में अशांति के बीच अल्पसंख्यक हिंदुओं पर एक के बाद हो रहे हमलों ने चिताएं बढ़ा दी हैं। इस बीच हाल ही में इस तरह का एक और मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक उपद्रवियों ने बीते दिनों एक हिंदू परिवार को आग के हवाले करने की कोशिश की और उनके घर में आग लगा दी। इस दौरान परिवार के लोग किसी तरह अपनी जान बचा पाए। हालांकि उनके पालतू जानवरों की जलकर मौत हो गई। आग लगाने वाले कट्टरपंथियों ने घटनास्थल के पास एक धमकी वाला बैनर भी लगाया है। कथित तौर पर इस नोट में हिंदुओं को आखिरी चेतावनी दी गई है।

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक घटना चटोग्राम में भारतीय मूल के जयंती संघ और बाबू शुकुशील के घर में हुई। स्थानीय लोगों नेडिया टुडे को बताया कि परिवार के लोग किसी तरह बाड़ काटकर जान बचाकर भागने में कामयाब हो पाए। घटना में उनको भारी नुकसान हुआ और उनके पालतू जानवर मारे गए।

क्या लिख गए उपद्रवी?

बैनर में हिंदुओं पर इस्लाम विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है और उन्हें चेतावनी दी गई है कि इस तरह की गतिविधि में पाए जाने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।बंगाली में हाथ से लिखे बैनर में लिखा था, “इस इलाके के हिंदुओं को सूचित किया जाता है कि आप पर कड़ी नज़र रखी जा रही है। आप पर इस्लाम और मुस्लिम समुदाय के खिलाफ गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। आपको तुरंत इन गतिविधियों को रोकने की चेतावनी दी जाती है। अगर आप इसका पालन नहीं करते हैं, तो आपको गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।”

नोट में आगे धमकी दी गई जी कि अगर हिंदू निर्देशों का पालन नहीं करते हैं, तो उनके घरों, संपत्तियों और कारोबार को बख्शा नहीं जाएगा और कोई भी उनकी रक्षा नहीं कर पाएगा। बैनर में आगे कहा गया है, “यह आखिरी चेतावनी है।”

बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर विरोध प्रदर्शन

इससे पहले बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद दोनों देशों में तनाव चरम पर पहुंच गया है। दोनों देशों ने कई शहरों में वीजा सर्विस पर ब्रेक लगा दिया है। वहीं भारत ने इस तरह की घटनाओं को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मंगलवार को नई दिल्ली में स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। वहीं प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और कई जगहों पर पुलिस से झड़प की खबरें भी सामने आई हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments