Homeप्रमुख खबरेंबांदिल जी ने नींव का पत्थर बन पार्टी के लिए किया काम...

बांदिल जी ने नींव का पत्थर बन पार्टी के लिए किया काम : यशवंत इंदापुरकर

 

ग्वालियर / हम लोग कह सकते हैं कि जिन व्यक्तियों के कारण आज अपना यह विचार विजयी हो रहा है, समाज में सर्व स्वीकार हो रहा है उनमें स्व. श्री गंगाराम जी बांदिल एक प्रमुख अग्रणी नाम थे। यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यकारिणी  सदस्य श्री यशवंत इंदापुरकर ने आज सोमवार को मुखर्जी भवन में स्व श्री गंगाराम बांदिल जी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कहीं।
श्री यशवंत इंदापुरकर ने कहा कि स्व. श्री गंगाराम जी के व्यक्तित्व की अनेक विशेषताएं जिनसे वर्तमान पीढ़ी के लोग परिचित नहीं होंगे, उन्हें उनसे प्रेरणा लेना चाहिए ।
उन्होंने कहा कि स्व. श्री बांदिल जी जिस तरह कार्य किया करते थे, हम उनको मौन साधक कह सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्व बांदिल जी को बहुत अधिक भाषण देना तथा मंच पर अपने को स्थापित करना उनकी रूचि नहीं थी। वे पीछे रहकर नींव के पत्थर की तरह काम किया करते थे।

इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि हम सब जानते हैं कि स्व. श्री गंगाराम बांदिल जी जिस विचारधारा से जुड़े रहे उस विचारधारा को पोषित करने का काम वे बड़ी लगन से किया करते थे। सादगी और सरलता से लोगों को जोड़ने की उनकी अदभुत क्षमता थी।
भाजपा प्रदेश मंत्री श्री लोकेन्द्र पाराशर ने स्व बांदिल जी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बोलते हुए कहा कि लश्कर पूर्व में स्व. श्री गंगाराम जी की प्रेरणा पसरी हुई थी। एक लेडीज साइकिल पर चलने वाला नेता भाऊ साहब पोतनीस बहुमत के साथ चुनाव जीता। उन्होंने कहा कि आ. गंगाराम जी के जाने के बाद भी उनके परिवार का एक भी व्यक्ति विचारधारा से विमुख नहीं हुआ, सारे के सारे भाई किसी न किसी रूप में इस काम को कर रहे हैं ।
मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री मामा ध्यानेंद्र सिंह जी ने कहा कि गंगाराम जी अनुशासन और समय के बड़े पाबंद थे । वे समय पर कार्यक्रम में आया करते थे। उनको पार्टी ने जो भी काम दिया उसे उन्होंने पूरा किया।
इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ  भाजपा नेता श्री राकेश शर्मा एवं हरीदास अग्रवाल ने भी श्रद्धांजलि सभा में विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन गंगाराम बांदिल सेवा संस्थान के सचिव श्री अशोक बांदिल ने किया। इससे पूर्व भजन गायक श्रीमती पारुल बांदिल गांगिल, शिवराम चौहान तथा अशोक श्रीवास्तव ने अपनी भजनों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। अंत में कार्यक्रम में शामिल सभी महानुभावों ने स्व. गंगाराम बांदिल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
स्व. बांदिल की श्रृद्धांजलि सभा में म.प्र. शासन की पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह, राजेन्द्र बांहिल, जवाहर प्रजापति विनोद शर्मा, विनय जैन, डी एस चन्दे, आकाश श्रीवास्तव, राजेश दुबे प्रवीण दुबे, अभिषेक गांगिल, मधुसूदन सिंह भदौरिया, बसंत कुटे, राकेश माहौर, सीए अजय सिंघल, निर्मल कोठारी, डॉ राकेश रायजादा, दिनेश बांदिल, राजू सेठ, गोपाल गांगिल, राघवेन्द्र कुशवाह, जयवीर भारद्वाज, अमर कुटे, अनिल सांखला, विनोद अष्टैया, धनश्याम गुप्ता, सुधीर गुप्ता, रमाकांत मेहते, धीरज बंसल, तरुण मित्तल, सुनील अग्रवाल, प्रमोद गडकर, सुरेश गुप्ता राजू सेंगर, अजय अरोरा, राजेंद्र जैन,‌ राजकुमार प्रजापति, ओमप्रकाश राजौरिया, आकाश श्रीवास्तव हेमन्त चौपड़ा, पप्पू बडोरी, रवि पांडेय, जितेन्द्र तोमर, प्रदीप गर्ग सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments