आप भी जरूर चाय पीने के शौकीन होंगे। पर क्या आप जो चाय पीते हैं वो सेहत के लिए लाभप्रद है?
इस लेख में हम आपको ऐसी चाय के बारे में बताने जा रहे हैं जो न सिर्फ फायदेमंद है साथ ही बैड कोलेस्ट्रॉल और शुगर दोनों को नियंत्रित रखते हुए आपको गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचा सकती है। हम बात कर रहे हैं ब्लैक टी की। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर इस चाय के सेवन से हृदय और आंत तो स्वस्थ रहता ही है साथ ही साथ आप कई प्रकार की अन्य क्रोनिक बीमारियों के खतरे को भी कम कर सकते हैं।
अध्ययनों में भी इसकी पुष्टि होती है कि नियमित रूप से ब्लैक टी का सेवन करने से अन्य चाय की तुलना में अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
ब्लैक टी कई मामलों में बहुत फायदेमंद
शोधकर्ता बताते हैं, ब्लैक टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और अन्य आवश्यक यौगिक शरीर में ऑक्सीडेटिव डैमेज और इंफ्लामेशन को कम करने में सहायक हैं। यह कैमेलिया साइनेंसिस पौधे से आती है। इस चाय में पॉलीफेनॉल्स होता है जिसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट का सेवन करने से क्रोनिक बीमारियों के जोखिम को कम करने और समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।
ब्लैक टी बनाने के लिए सबसे पहले पानी उबालें। इसमें टी बैग या 2-3 ग्राम चाय की पत्तियां डालें। जब पानी आधा रह जाए तो छानकर इसका सेवन करें। इसमें दूध या चीनी नहीं डाली जाती है।