Homeप्रमुख खबरेंब्राह्मण प्रतिभा सम्मान समारोह एवं परिचय सम्मेलन रविवार को

ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान समारोह एवं परिचय सम्मेलन रविवार को

चाणक्य कोष की स्थापना की,312 का होगा परिचय, स्मारिका का होगा लोकार्पण,31 कन्याओं को मिलेगा प्रतिभा सम्मान,

ग्वालियर /सकल ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान एवं 15 वां युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 31 अगस्त को  चेम्बर आफ़ कॉमर्स सभागार श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर रोड पर  दोपहर 3:00 बजे से किया जाएगा।

इसके लिए आज भूमि पूजन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी पंडित जयराम पचौरी जी के मुख्य आथित्य में संपन्न हुआ। संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज ने बताया कि सकल ब्राह्मण महासमिति ने आर्थिक रूप से कमजोर समाज के लिए विवाह, शिक्षा, पाठ्यक्रम पुस्तक के लिए चाणक्य कोष की स्थापना की जिसमें सर्वप्रथम डॉक्टर अंकुर भारद्वाज से₹11000  जयराम पचौरी ने 5100, डॉक्टर बी एल शर्मा ने ₹2100 ,लीना शर्मा ने ₹1000 की राशि दान दी।.31अगस्त को भी सहयोग कराने के इच्छुक डॉ मुन्नालाल शर्मा पर  राशि जमा करा सकेंगे।

दोपहर 3:00 बजे से होने जा रहे सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, विशिष्ट अतिथि पूर्ण सांसद श्री नारायण कृष्ण शेजवलकर , पूर्व  कैबिनेट मंत्री श्री बालेन्दु शुक्ला, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री अनूप मिश्रा होंगे विशेष अतिथि सभी उपवर्गीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष होंगे तथा अध्यक्षता प्रकाश नारायण शर्मा  करेंगे । सम्मेलन में 312 का परिचय दिया जाएगा तथा 31 कन्याओं को प्रतिभा सम्मान दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments