Homeप्रमुख खबरेंबड़ा सवाल : क्या 2 के बाद अब भाजपा के 3 विधायक...

बड़ा सवाल : क्या 2 के बाद अब भाजपा के 3 विधायक कांग्रेस में जाने की तैयारी में हैं ?

भोपाल।नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के कमलनाथ सरकार को समर्थन देने वाले विधायकों को ऑफर देने के बाद सियासत गर्मा गई है।कांग्रेस में भोपाल से लेकर दिल्ली तक खलबली मच गई है।भार्गव के इस वार पर कमलनाथ सरकार में जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने पलटवार किया है और कहा है कि  पिछले सत्र में बीजेपी के दो विधायक कांग्रेस खेमे में आए थे और अगले सत्र में बीजेपी के तीन विधायक साथ आ जाएंगे।वही शर्मा के इश पलटवार से बीजेपी में भी हलचल तेज हो चली है।

दरअसल, कांग्रेस में मचे घमासान के बीच नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने निर्दलीय, सपा और बसपा विधायकों को खुला बीजेपी में शामिल होने का ऑफर दिया है। गुरुवार को मीडिया से चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने निर्दलीय, सपा और बसपा विधायकों से भाजपा को समर्थन देने की अपील की। भार्गव ने कहा कि आप लोग जल्द से जल्द भाजपा को सहयोग करे। आपको अच्छी सरकार देंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments