Homeप्रमुख खबरेंभगवान परशुराम जन्मोत्सव,अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ ब्राह्मण कन्याओं का...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव,अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ ब्राह्मण कन्याओं का विवाह

6 ब्राह्मण दूल्हों की निकली बारात, अनेक जगह हुआ स्वागत

परशुराम जन्मोत्सव पर 30 को निकलेगी पालकी, सभी समाज होंगे शामिल

ग्वालियर /सकल ब्राह्मण महासमिति द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर 29 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर 6 ब्राह्मण दूल्हों की बारात के साथ ब्राह्मण कन्याएं दाम्पत्य जीवन में प्रवेश किया।
सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज, अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा, डॉ केशव पांडे, तीरथ मिश्रा,महिला अध्यक्षा- श्रीमती बीना भारद्वाज, सामूहिक विवाह अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा , सुधा दीक्षित, अनिता रिछारिया के मार्गदर्शन में मां संतोषी भवन ,लक्ष्मीबाई कॉलोनी, में होने वाले तीसरा निशुल्क ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन में 6 ब्राह्मण दूल्हों की बारात आज 29 अप्रैल को दोपहर 3 बजे,वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधि के सामने से बैंड बाजों के साथ घोड़ों पर प्रारंभ हुई जिसका दायित्व मनोज त्रिपाठी ,हेमंत एडिशन शर्मा, योगेंद्र दीक्षित ने विवाह स्थल पर पहुंचकर उनका स्वागत किया सभी उपवर्गीय ब्राह्मण समाजों के अध्यक्षो के अलावा अण्णा मठ के महंत मनीष विट्ठल जी अण्णा महाराज के आशीर्वाद से पूर्व मंत्री बालेंद्र शुक्ला, सोनाटा सभा के डॉक्टर केशव पांडे,ब्राह्मण समाज के राजीव पोसतोरे, ब्रह्म भट्ट ब्राह्मण समाज के अशोक प्रेमी, बरूआ समाज के अध्यक्ष नरेन्द्र राजेंद्र भारद्वाज के आतिथ्य में संपन्न हुआ।और वरमाला के बाद पाणिग्रहण संस्कार 6 मंडलों पर पंडित ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री के द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण से संपन्न कराया ।
स्वागत अध्यक्ष रामनिवास शर्मा पंडित जी, महिला स्वागत अध्यक्षा- श्रीमती अनीता रिछारिया, श्रीमती सुधा दीक्षित,श्रीमती कांता शर्मा, संगीता शर्मा, नीतू शर्मा, रश्मि शर्मा ने स्वागत किया ।
पुछताछ केंद्र मुख्य संयोजक श्रीमती निशा शुक्ला, रेनू शर्मा श्रीमती सरला शर्मा जी ने निभाया ।
आवास व्यवस्था डॉ मुन्नालाल शर्मा, देवेंद्र कुमार पाठक,साज सज्जा श्याम बाबू शर्मा, सोनू बाजपेई,योगेंद्र दीक्षित ने दायित्व निभाया । समिति द्वारा गृहस्थी का सामान पलंग ,सोफा सेट, ड्रेसिंग टेबल,अलमारी, सिलाई मशीन ,एलइडी टीवी, गैस चुल्हा कांच वाला,दीवार घड़ी , प्रैस, कुकर,11 साड़ियां,दो कंबल,दरवाजा बर्तन सहित अनेकों घरेलू सामान भेंट किए जाएंगे। वर पक्ष ,बधू पक्ष के 25 -25 अतिथियों को लक्ष्मी नरेंद्र शर्मा की ओर से स्वरूचि भोज कराया।
महंत श्री मनीष विट्ठल अण्णा महाराज ने कहा कि ब्राह्मण समाज आज पूरे समाज को दिशा देता है और भगवान परशुराम जी के जन्म उत्सव पर समाज की कुरीति दहेज प्रथा एवं विवाह में अत्यधिक फिजूल खर्च लोगों का कार्य आजकल ब्राह्मण महासमिति ने ग्वालियर के अंदर करके दिखा दिया जो कभी पहले नहीं हुआ था जो पहले कभी इतनी बड़ी संख्या में सामूहिक विवाह नहीं हुआ था इससे सिद्ध होता है कि अब दहेज प्रथा और फिजूल खर्ची के विरुद्ध समाज जागृत है हो रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्थापक डॉक्टर जयवीर भारद्वाज ने कहा कि ग्वालियर के इतिहास में पहली बार ब्राह्मण समाज के दलों की बारात जब सड़कों पर निकली तब चारों ओर से फूलों की वर्षा की गई हम जागृति के लिए भविष्य में भी सामूहिक विवाह के माध्यम से दहेज प्रथा एवं विवाह की फिजूल करती को रोकने का कार्य करते रहेंगे।
संचालन प्रकाश नारायण शर्मा ने किया आभार महिला अध्यक्ष श्रीमती बीना भारद्वाज श्रीमती लक्ष्मी शर्मा ने माना।
इस अवसर पर अंजू दीक्षित , संगीता शर्मा , नीतू शर्मा,संध्या तिवारी मंजू मिश्रा शशि गोस्वामी राधा शर्मा रेनू शर्मा ,विमला मौसी,
कांता शर्मा, शशि व्यास माया शर्मा माया भारद्वाज सरिता त्रिपाठी लक्ष्मी शर्मा बीना भारद्वाज, निधि शर्मा ,नीतू शर्मा, आरती शर्मा मंजू हेमा शर्मा इंदु तिवारी, ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री, राजेंद्र मुद्गल, श्याम बाबू शर्मा,मनोज त्रिपाठी,मदन गोपाल, देवेंद्र कुमार पाठक, उपस्थित थे।
परशुराम जन्मोत्सव पर निकलेगी पालकी, सभी समाज होंगे शामिल

30 अप्रैल  सुबह 8:30 बजे श्री राम मंदिर से भव्य एवं विशाल भगवान परशुराम जी की पालकी यात्रा निकाली जाएगी जो ऊंट पुल,हाई कोर्ट ,घोड़ा चौक, से सनात मंदिर पहुंचेगी यहां पर वहां पर महाआरती के साथ भोजन प्रसादी बांटी जाएगी।

श्याम बाबू शर्मा,डॉ जयवीर भारद्वाज, प्रकाश नारायण शर्मा, अशोक पटसारिया,डॉक्टर वंदना भूपेंद्र प्रेमी ,अंजू दीक्षित ,संगीता शर्मा मुकेश शर्मा राधा शर्मा योगेंद्र दीक्षित अनीता दीक्षित रेनू शर्मा संध्या तिवारी सरिता त्रिपाठी अंशिका दुबे डॉ मुन्ना लाल शर्मा हेमंत एडिशन शर्मा माया शर्मा सतीश शर्मा मुकेश शर्मा भूपेन्द्र प्रेमी, श्रीमती रश्मि त्रिपाठी , देवेंद्र शर्मा,रश्मि शर्मा संतोष रानू शर्मा नेहा भार्गव चारु आदि ने कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments