HomeBreakingभदौरिया को 104 मतों से हराकर विनोद भारद्वाज बने ग्वालियर बार एसोसिएशन...

भदौरिया को 104 मतों से हराकर विनोद भारद्वाज बने ग्वालियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

ग्वालियर। ग्वालियर हाइकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद भारद्वाज विजयी हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री भारद्वाज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रेम सिंह भदौरिया को 104 वोटों से हराया है। आज दोपहर हुए मतदान में श्री भारद्वाज को 955 मत मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम सिंह भदौरिया को 851 मत मिले। श्री भारद्वाज के विजयी होने पर अन्य अभिभाषकों ने उन्हें बधाई दी। वहीं अन्य पदों के लिए मतों की गिनती शनिवार को की जाएगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments